अपात्र मतदाता सूची में कत्तई न हों शामिल’, CM ने SIR पर दिया सख्त निर्देश

Untitled 10 copy 1

 

लखनऊ/अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR), जिसके प्रति मुख्यमंत्री ने गंभीरता व सख्ती दोनों का संकेत दिया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर पर पहुंचकर शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने सुस्त प्रगति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि अभियान को मिशन मोड में चलाया जाए। प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि 11 दिसंबर तक पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के लिए फार्म भरवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अपात्र या मृतक व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में न बने रहें। ऐसे नामों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा व्यक्ति जो गांव में निवास नहीं करता या जिनका देहांत हो चुका है, उनके नाम सूची में बने रहना चुनाव प्रक्रिया के साथ अन्याय है। योगी ने यह भी कहा कि विवाह समारोहों व सामाजिक आयोजनों के इस व्यस्त मौसम में पार्टी पदाधिकारियों को अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि निजी कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व के लिए अन्य लोगों को भेजा जाए। स्वयं एसआईआर अभियान में अधिक समय दिया जाए। सीएम ने कहा कि पारदर्शी व अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है, इसलिए इसे किसी भी स्थिति में हल्के में न लिया जाए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि यह केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि संगठन की जिम्मेदारी है, जिसे प्रत्येक बूथ पर परिणामों के साथ सिद्ध करना होगा।

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More