विश्व दिव्यांग दिवस पर विधायक ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

WhatsApp Image 2025 12 04 at 10.31.13 AM

बड़कोट (उत्तरकाशी)। जनपद उत्तरकाशी में विश्व दिव्यांगजन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चिह्नित दिव्यांगजनों को मेडल, मानपत्र, प्रशस्तिपत्र एवं 8000 रुपए की सम्मान धनराशि के चेक वितरित किए गए।

विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर राज्य सरकार के निर्देशों पर आयोजित विश्व दिव्यांगजन दिवस के जनपदस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन DM के निर्देशानुसार नौगांव विकासखंड के दृष्टि दिव्यांग विद्यालय तुनाल्का में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल व सीडीओ जय भारत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विधायक दुर्गेश्वर लाल द्वारा सर्वप्रथम राज्यस्तर पर सम्मानित होने वाले जनपद के दिव्यांजनों दिनेश चंद्र नौटियाल शिक्षक कुमारडा चिन्यालीसौड़, नरेंद्र राणा एसपी तकनीशियन भारतीय रेलवे, ढकाडा पुरोला, जशवीर सिंह कनिष्ठ लिपिक भारतीय रेलवे, मतला नौगांव को सरकार की और से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई एवं चिन्हित दिव्यांगजनों को मेडल, मानपत्र, प्रशस्तिपत्र एवं 8000 रुपए की सम्मान धनराशि के चेक प्रदान किए गए। अरुणिमा सिन्हा का उदाहरण देते हुए विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल ने उनकी कहानी बताते कहा कि कैसे उन्हें चलती ट्रेन से बाहर पटरी पर फेंका गया और कैसे उनका पैर पटरी पर आ गया उसके बाद उन्होंने दोनों पैरों से दिव्यांगता के बावजूद माउंट एवरेस्ट फतह किया, दिव्यांगजनों को प्रेरित होकर कार्य करना चाहिए और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए।

फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी पाने के मामले में बड़ा खुलासा

मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह ने उपस्थित सभी दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं अपितु यदि कुछ अवशेष रहा है तो वही हमारी ताकत है की सोच को लेकर हमें बढ़ना चाहिए। सीडीओ द्वारा विभिन्न उत्कृष्ट खिलाड़ियों और अन्य क्षेत्रों में प्रसिद्ध व्यक्तियों का उदाहरण देकर दिव्यांगजनों को आगे बढ़ने और शिक्षा, स्वास्थ्य,एवं खेल के क्षेत्र में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कहा कि दिव्यांग जनों को अपने हौसले हमेशा बुलंद रखने चाहिए, ताकि अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर माननीय विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिव्यांगजन अरविंद लाल,सुरेंद्र सिंह,जब्बार सिंह ,अतर सिंह, रामप्यारी देवी को कान की मशीन, बच्चन लाल को व्हील चेयर, शूरवीर सिंह को बैसाखी ,बैसाखी लाल को छड़ी और जीवन सहायक उपकरण आवंटित किए गए।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More