फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी पाने के मामले में बड़ा खुलासा

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 53

टिहरी। उत्तराखंड में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में शिक्षा विभाग की ताज़ा जांच में सामने आया है कि एलटी और प्रवक्ता श्रेणी के कुल 52 शिक्षकों ने कथित तौर पर गलत दिव्यांगता दस्तावेज़ों के सहारे नियुक्ति पाई थी। सबसे ज्यादा 37 शिक्षक टिहरी जिले में तैनात पाए गए हैं, जबकि देहरादून में सात, हरिद्वार और पौड़ी में तीन-तीन व उत्तरकाशी में दो शिक्षकों की पहचान हुई है।
जांच में यह भी पता चला है कि इनमें से पांच शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि छह लंबे समय से सेवा से अनुपस्थित चल रहे हैं। ये सभी शिक्षक वर्ष 1987 से 2019 के बीच राजकीय सेवा में आए और नियुक्ति के दौरान संदिग्ध दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल किया।

किसान अन्नदाता और सरकार हर कदम पर उनके साथ: धामी

 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने पुष्टि की है कि शिक्षकों के सेवा अभिलेखों की गहराई से जांच जारी है। विभाग की ओर से सभी जिलों से अपडेटेड डाटा इकट्ठा कर नई सूची तैयार की गई है। इससे पहले भी विभाग समय-समय पर इस मुद्दे पर कार्रवाई करता रहा है। पुरानी रिपोर्टों में यह तथ्य सामने आया था कि कई शिक्षकों ने स्वयं को ‘दिवंगत सरकारी कर्मचारी या आश्रित’ बताकर भी नौकरी हासिल की थी। दस्तावेज़ों के सत्यापन के साथ फर्जीवाड़े का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है। वर्तमान शिक्षा मंत्री की सख्ती के बाद विभाग ने जांच की रफ्तार और तेज कर दी है।

विभाग का कहना है कि यदि किसी शिक्षक की नियुक्ति फर्जी प्रमाणित होती है, तो सेवा से तत्काल बर्खास्तगी, अवैध रूप से प्राप्त वेतन की वसूली और अन्य कठोर कार्रवाई की जाएगी। शासन द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच समिति का नेतृत्व स्वयं माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. सती कर रहे हैं।

Spread the love

BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More