गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी से सहयोग

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज आपको कोई नया दोस्त मिल सकता है जो आपके जीवन में फायदेमंद बदलाव लाने वाला साबित होगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दुष्ट व्यक्ति आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए किसी से वाद-विवाद नहीं करें। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे।

वृषभ : आज सितारे आपके पक्ष में है, आशा का दामन न छोड़ें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अगर आप कोई काम शुरू करने जा रहे हैं तो लोन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। आज राजकीय सहयोग मिल सकता है। मन में सकारात्मक विचार बनाए रखना अच्छा होगा।

मिथुन : आप कोई भी बात बोलने में पूरी तरह ध्यान दें। खुद पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है। भावुक होने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं। रोजगार प्राप्ति की संभावना है।

कर्क : आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। मन के अनुकूल यात्रा करें लाभ मिलेगा। धन मिलने के आसार लग रहे हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति को आप ढूंढ रहे थे, आज उससे अचानक मुलाकात होने की संभावना है। रुका हुआ धन मिलेगा प्रयास जरूर करें।

स्त्रियों की हथेली में ये पाँच निशान होते हैं शुभ

सिंह : आज खर्चा ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। शिवजी को गंगाजल चढ़ाएं। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या : सामाजिक संस्थाओं से सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों से भी मदद मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के कार्य में लापरवाही न करें। विवाद से क्लेश होगा। धनहानि संभव है। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी।

तुला : आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में धन लाभ का योग बन रहा है। आज आप किसी से भी सिर्फ ठोस और तर्क पूर्ण बात करें। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप मालामाल भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

वृश्चिक : आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन सफलता पाने के लिए आपको औरों का मार्ग दर्शन करना होगा व उन्हें उत्साहित भी करना होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व चिंता रहेंगे। आज आपको किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है।

विवाह पंचमी आज है जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि व उपाय

धनु : आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। अपने ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं। आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा।

मकर : आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। परेशान ना हों। आपने मेहनत से पढ़ाई की है, इसलिए परिणाम भी संतोषप्रद ही रहेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुम्भ : आपको अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आज नए कॉन्ट्रेक्ट से भविष्य में बड़ा लाभ होगा। विदेशी एजेसियों और कंपनिया आपके बिजनेस नेटवर्क से जुड़ेंगी। आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें।

मीन : चिंता छोड़कर आने वाले समय के लिए तैयारियों में लग जाएं। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। सावधान रहें। आज पढऩे में उनका मन लगेगा। होमवर्क जल्दी से पूरा हो जाएगा। रिश्तों में मधुरता आयेगी। रुका हुआ धन अचानक मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी।

Astrology homeslider

आज और कल का दिन खास: जानें 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क!

ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन में नए बदलावों के संकेत दे रही है। कुछ राशियों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं, तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए आज और कल आपका दिन कैसा रहेगा। राजेन्द्र गुप्ता मेष : घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल:पुथल रह सकती है। आज […]

Read More
homeslider Religion

पंचक किसे कहते हैं? जानें इसका महत्व और कारण

राजेन्द्र गुप्ता हिन्दू पंचांग अनुसार प्रत्येक माह में पांच ऐसे दिन आते हैं जिनका अलग ही महत्व होता है जिन्हें पंचक कहा जाता है। प्रत्येक माह का पंचक अलग अलग होता है तो किसी माह में शुभ कार्य नहीं किया जाता है तो किसी माह में किया जाता है। पंचक क्या और क्यों लगता है? […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। […]

Read More