पेपर लीक मामले में CBI ने बॉबी पंवार से नौ घंटे तक पूछताछ

Untitled 3 copy 1

देहरादून। UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने आज बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून बुलाया था।बॉबी पंवार तय समय पर सीबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गये थे। बॉबी पंवार से नौ घंटे पूछताछ चली। हालाकि उनसे क्या पूछताछ की गई, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़े

दूल्हे ने पांचवें दिन दुल्हन को निकाला बाहर, वजह सुनकर रह जाएंगे दंग

गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई है। पहली गिरफ्तारी के बाद अब एजेंसी ने पूर्व बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए तलब किया था। 21 सितंबर को आयोजित परीक्षा के दौरान एक केंद्र से प्रश्नपत्र के पन्ने बाहर आने की घटना सबसे पहले बॉबी पंवार तक पहुंची थी, जिसके बाद उन्होंने ही मीडिया में आकर पेपर लीक का खुलासा किया था।

ये भी पढ़े

शादी के दो घंटे बाद ही प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, बारात लौटाई खाली हाथ

इसी वायरल हुए स्क्रीनशॉट पर बेरोजगार संघ ने पेपर लीक होने का दावा किया था, जिसके बाद रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने 22 सितंबर को सुमन चौहान को हिरासत में लिया, इसके बाद खालिद और साबिया को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया था कि सुमन चौहान को प्रश्नपत्र के स्रोत के बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया था।

लेकिन बाद में आंदोलनकारियों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति दी और 26 अक्टूबर को सीबीआई ने केस दर्ज किया। सीबीआई की जांच आगे बढ़ने पर शुक्रवार को सुमन चौहान को षड्यंत्र का हिस्सा पाते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी को शनिवार को स्पेशल जज सीबीआई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Spread the love

Love Affair
Crime News homeslider

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

Love Affair उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। आरोप है […]

Spread the love
Read More
Love Jihad
Crime News homeslider Uttar Pradesh

नहीं थम रही हिंदू लड़कियों से छल की कहानी, यहां भी बड़ा कारनामा

Love Jihad ग्रेटर नोएडा निवासी एक महिला ने मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, धोखे से शादी करने, धर्म परिवर्तन कराने और लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। […]

Spread the love
Read More
Coaching Center
Crime News Education homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

“वे पढ़ने गए थे… लौटे तो सिर्फ उनकी यादें आईं”

Coaching Center चीखों से कांप उठा लखनऊ: सपनों की क्लास बनी मौत का फंदा 18 घरों के बुझ गए चिराग, मौत की तड़प सोचकर काँप रहा रूह नवाबों का शहर। उत्तर प्रदेश की राजधानी। लखनऊ का अलीगंज। सोमवार को सिर्फ आग की लपटों से नहीं, बल्कि उन मासूम चीखों से दहल उठा जो अपने भविष्य […]

Spread the love
Read More