शादी के दो घंटे बाद ही प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन, बारात लौटाई खाली हाथ

Untitled 16 copy
  • वरमाला के बाद बाथरूम का कहकर गई और आशिक संग भाग गई दुल्हन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मेली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वरमाला और सात फेरे लेने के महज दो घंटे बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दूल्हा बारात लेकर बिना दुल्हन के वापस लौटने पर मजबूर हो गया। बताया गया है कि 25 नवंबर की रात रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से बारात धूमधाम से आई थी। द्वारचार के बाद जयमाला हुई, कन्यादान हुआ और देर रात सात फेरे भी पूरे हुए। सुबह करीब तीन बजे विदाई का समय आया तो दुल्हन ने कहा कि वह बाथरूम जा रही है। इसके बाद वह लौटी ही नहीं। पता चला कि वह अपने पुराने प्रेमी नितेश कुमार (पड़री गजराज निवासी) के साथ पहले से प्लान करके फरार हो गई।

ये भी पढ़े

दूल्हे ने पांचवें दिन दुल्हन को निकाला बाहर, वजह सुनकर रह जाएंगे दंग

जब काफी देर तक दुल्हन नहीं लौटी तो दूल्हे पक्ष को शक हुआ। तलाशी ली गई तो सच सामने आ गया। दूल्हा पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। दुल्हन के पिता ने भी बेटी को भगाने के आरोप में प्रेमी नितेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज (FIR) कराया। पुलिस ने तुरंत छापेमारी शुरू की, लेकिन अभी तक दोनों फरार हैं।

ये भी पढ़े

नहीं मिला प्यार तो प्रेमी के लाश से रचाई शादी, क्या है मामला… जानिए

थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही दुल्हन को बरामद कर प्रेमी को जेल भेजा जाएगा।

Spread the love

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More