आगरा: नकली घी बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। ट्रांस-यमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने एक घर में चल रहे नकली घी के अवैध कारखाने को सीज कर दिया। वहाँ से सैकड़ों किलो तैयार नकली घी, हजारों खाली डिब्बे, जानी-मानी कंपनी के नकली लेबल, स्टिकर और पैकिंग मशीन बरामद हुई।

जानकारी एक प्रसिद्ध घी ब्रांड के क्षेत्रीय मैनेजर से मिली थी। उन्होंने शिकायत की कि बाजार में उनके ब्रांड के नाम, लोगो और डिब्बों की हुबहू नकल कर जहरीला घी बेचा जा रहा है। शिकायत मिलते ही एसएसपी आगरा के निर्देश पर ट्रांस-यमुना पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने रेड की। मौके पर पुलिस को नकली घी बनाने का पूरा सेटअप मिला। वनस्पति घी में केमिकल, कलर और खुशबू मिलाकर उसे शुद्ध देसी घी के रूप में पैक किया जा रहा था।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रैकेट के दूसरे सदस्यों व सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है। जब्त माल की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। फूड सेफ्टी अधिकारियों ने सैंपल लेकर लैब भेजे हैं, जिनमें खतरनाक केमिकल मिलने की आशंका है।

read more:

रवि शास्त्री का धमाकेदार बयान: गंभीर पर सीधी चोट, बोले- ‘मेरे जमाने में ऐसा होता तो मैं सबसे पहले…

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घी खरीदते समय पैकेजिंग, होलोग्राम, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। इस मामले में कॉपीराइट उल्लंघन के साथ-साथ फूड एडल्टरेशन का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Crime News Education homeslider National

कानपुर में ‘डिग्री माफिया’ का पर्दाफाश : नौ राज्यों में फैला जाल, 14 यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट बरामद

कानपुर में पुलिस ने शिक्षा जगत से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। किदवई नगर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक गिरोह पर आरोप है कि वह देश के नौ राज्यों में फर्जी डिग्री और मार्कशीट का नेटवर्क चला रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी 14 विश्वविद्यालयों के नाम पर नकली डिग्री, […]

Read More
Crime News homeslider

मादक पदार्थों की तस्करी में तीन तस्कर 29 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार

  एएनटीएफ टीम ने वेबसिटि थाना क्षेत्र से दबोचा पश्चिम बंगाल से गाजियाबाद और दिल्ली के बाहरी इलाके में सप्लाई करने जा रहे थे अवैध गांजा     ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद यूपी में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों का कुनबा खत्म होने का नाम नहीं ले […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

राम सनेही घाट में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव में मंगलवार को बुजुर्ग दंपती द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान गणेश (65) और उनकी पत्नी कलावती (60) के […]

Read More