सुरक्षा में सेंध: लखीमपुर खीरी जिला कारागार सनसनीखेज खुदकुशी

suicide
  • हत्याकांड के आरोपी ने लगाई फांसी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
  • पुलिस का दावा सबूत के आधार पर भेजा था सलाखों के पीछे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कुख्यात से लेकर आम बंदियों के लिए जेल सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन इसी आधुनिक व सुरक्षित मानी जाने वाली लखीमपुर-खीरी जिला जेल में रहस्यमय तरीके से एक बंदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लखीमपुर-खीरी जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र स्थित माधौपुरवा गांव निवासी 28 वर्षीय सुरेश कुमार वर्मा को धौरहरा पुलिस ने हत्या के आरोप में जेल भेजा था। लाखों के पीछे पहुंचा सुरेश किसी तरह रात गुजारी और शुक्रवार सुबह तड़के वह जेल के भीतर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही जेल प्रशासन के होश उड़ गए और आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर इसकी सूचना घरवालों को दी। यह सुनते ही घरवालों में कोहराम मच गया और भागकर मौके पर पहुंची और इंस्पेक्टर धौरहरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े

एंटी नारकोटिक्स: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार तस्कर गिरफ्तार

मृतक सुरेश वर्मा के भतीजे विवेक कटियार के मुताबिक इंस्पेक्टर धौरहरा शिवाजी दुबे ने सुरेश वर्मा को तीन दिनों तक हवालात बंद कर उसे तरह-तरह की यातनाएं दी और छोड़ने के लिए मोटी रकम की मांग की थी। आरोप है कि रूपए लेने के बाद भी सलाखों के पीछे भेज दिया था। घरवालों ने ने इंस्पेक्टर शिवाजी दुबे पर अवैध वसूली, मारपीट और झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले ने तूल पकड़ लिया तो स्थानीय विधायक और समाजवादी पार्टी के सांसद भी परिजनों से मिलने पहुंचे।
वहीं इंस्पेक्टर धौरहरा शिवाजी दुबे का दावा है कि सुरेश कुमार वर्मा को हत्या के मामले में पूरे सबूत मिले थे, जिसके आधार पर गिरफ्तार कर अदालत पेश किया गया था। जिला जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सुरेश वर्मा का शव जेल के शौचालय में गमछे से लटकता मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More