एंटी नारकोटिक्स: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार तस्कर गिरफ्तार

Untitled 11 copy 27
  • नारकोटिक्स टीम को मिली सफलता
  • तस्करों के कब्जे से मोटरसाइकिल, 80 लाख रुपए कीमत की 412 ग्राम हेरोइन व 2025 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन में पुलिस महानिदेशक एएनटीएफ के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त चार तस्करों को गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 412 ग्राम अवैध हेरोइन, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 2025 रूपए की नकदी बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गाजीपुर जिले के दिलदारनगर क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास से नई बाजार थाना बक्सर बिहार निवासी धर्मेन्द्र कुमार, दुल्लहपुर थाना सेमरी बक्सर बिहार निवासी विपिन पासवान, कस्बा नई बाजार बक्सर बिहार निवासी दिव्यांशु प्रसाद व चित्रकोनी थाना दिलदारनगर गाजीपुर निवासी साहिल खान को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े

लखनऊ: अब सरकारी कामों में आधार कार्ड से उम्र साबित नहीं होगी

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गाजीपुर जिले से भारी मात्रा में मादक पदार्थ (हेरोइन ) की तस्करी में कुछ गिरोह लिप्त हैं। शनिवार को गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पास से मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर बिहार राज्य में खपाने की सूचना मिली। इस सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से चारों तस्करों को धरदबोचा। निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने यह लोग गाजीपुर से अवैध मादक पदार्थ के खेप लेजाकर बिहार राज्य के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Aligarh road accident
Crime News Uttar Pradesh

आगरा रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दारोगा समेत तीन की मौत

दारोगा समेत बुजुर्ग दंपती की मौत Aligarh road accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मडराक थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर हुआ, जहां सड़क किनारे मौजूद एक बुजुर्ग दंपती और एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक […]

Spread the love
Read More
Moradabad
Crime News Uttar Pradesh

मुरादाबाद के प्राचीन काली मंदिर में वर्चस्व की जंग, संतों से मारपीट के आरोप में पाँच गिरफ्तार

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्राचीन सिद्धपीठ काली माता मंदिर की महंत पद को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक टकराव तक पहुंच गया है। आरोप है कि मंदिर से हटाए जा चुके पूर्व महंत सज्जन गिरी अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां मौजूद संतों-महंतों के साथ मारपीट की। घटना […]

Spread the love
Read More
Saharanpur
Crime News

गोमतीनगर विस्तार: जी20 रोड पर बड़ा हादसा, एक महिला बैंक कर्मी की मौत

मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे, एक युवती सहित दो लोग घायल ए अहमद सौदागर G20 Road Accident : जरा सी चूक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों के लिए घातक बन गया। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के जी20 रोड होते हुए शहीद पथ की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक आपा खो बैठा और अनियंत्रित होकर […]

Spread the love
Read More