आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पहुंची नृसिंह मंदिर

Untitled 9 copy 25

ज्योर्तिमठ। 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद गुरूवार सुबह को योग बदरी पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी सेना के बैंड के भक्तिमय उदघोष के साथ अपराह्न को नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ पहुंच गयी। अपने संदेश में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के गद्दी के ज्योर्तिमठ पहुंचने तथा बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन पर शुभकामनाएं दी। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि योग बदरी पांडुकेश्वर तथा नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में बीकेटीसी दिशा निर्देशों के तहत शीतकालीन पूजा व्यवस्थायें की जा रही है।

आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंचने पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान ने आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी तथा रावल जी सहित आगंतुकों की अगवानी कर स्वागत किया। पूजा अर्चना पश्चात आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी गद्दी स्थल में विराजमान हो गये जहां शीतकाल में गद्दी के दर्शन होंगे तथा नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में शीतकालीन पूजायें भी शुरू होंगी। आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी का गोविंद घाट, विष्णु प्रयाग, ग्रीफ केंप मारवाड़ी में तथा लोअर मार्केट ज्योर्तिमठ,में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी का भब्य स्वागत हुआ। इससे पूर्व बीते 26 नवंबर देर शाम को भगवान नारायण के प्रिय वाहन गरूड़ महाराज सजधज कर बदरीनाथ धाम से डोली में नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंचे। रैंकवाल पंचायत अध्यक्ष अनूप पंवार, सोनू बजवाड़ी,देवेद्र पंवार, आलोक पंवार आदि रैंकवाल पंचायत पदाधिकारियों ने गरूड़ की देव डोली को बदरीनाथ धाम से ज्योर्तिमठ तक पहुंचाया।

Spread the love

BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More