सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में राशि के मंगेतर के व्यवहार से चिंतित हुईं पुष्पा

Untitled 14 copy 22

मुंबई। सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है, जिसमें पुष्पा (करुणा पांडे) के रूप में एक आम मगर असाधारण महिला की कहानी दिखाई जाती है, जो हर मुश्किल का डटकर सामना करती है। यह शो दिखाता है कि कैसे एक गृहिणी अपने मजबूती भरे इरादों के साथ ज़िंदगी की ठोकरों को खुद पर हावी नहीं होने देती और आगे बढ़ते हुए एक एडवोकेट के रूप में न्याय की लड़ाई लड़ती है। आने वाले एपिसोड्स में, हाल ही में एक इलाके से बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने वाली घटना की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश में जुटी पुष्पा की जांच खतरनाक मोड़ ले लेती है, जब उसे पीछे हटाने के मकसद से गंभीर धमकी दी जाती है। इसके बावजूद पुष्पा हिम्मत नहीं हारती और पत्रकारों से मिलती है, PIL दायर करती है और नए सुरागों के पीछे लग जाती है। इसी बीच पुष्पा की बेटी राशि (अक्षया हिंदळकर) का मंगेतर ऋषभ (श्रेय मराड़िया) दोनों परिवारों के लिए डिनर और मुलाक़ात का कार्यक्रम रखता है। जांच में उलझी होने की वजह से पुष्पा देर से पहुंचती है और लौटने पर सबसे पहले उसे ऋषभ की मां के तानों का सामना करना पड़ता है।

इसके बाद उसे “हमारा परिवार 8 बजे के बाद नहीं खाता” कहकर खाना खाने से भी मना कर दिया जाता है। लेकिन पुष्पा को सबसे ज़्यादा विचलित कर देता है ऋषभ का अचानक गुस्सा और उसका अनियंत्रित व्यवहार। उसका ये रूप देखकर पुष्पा राशि के भविष्य को लेकर भीतर तक हिल जाती है, खासकर तब जब वो देखती है कि राशि पूरी कोशिश कर रही है कि वो इस परिवार को खुश कर सके और खुद को इनके मुताबिक ढाल सके।

इन संकेतों से पुष्पा के मन में गहरी चिंता घर करने लगती है। क्या राशि सच में ऐसे परिवार में खुद को ढाल पाएगी, जहां शुरू से ही इतना परेशान करने वाला व्यवहार नज़र आ रहा है? पुष्पा की भूमिका निभा रहीं करुणा पांडे कहती हैं, “ये दौर पुष्पा के लिए बेहद भावुक करने वाला है, क्योंकि जहां न्याय के लिए लड़ते हुए वो बिल्कुल निडर रहती है, वहीं ऋषभ और उसके परिवार में दिखते रेड फ्लैग्स उसे अंदर से हिला देते हैं। पुष्पा देखती है कि राशि कितनी लगन से उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिर भी वह सतह के नीचे छिपे कंट्रोल और गुस्से को महसूस कर पाती है। एक मां के रूप में ये चिंता उसके साथ हर समय बनी रहती है। उसे सच में फिक्र है कि क्या राशि ऐसे माहौल में खुद को एडजस्ट कर पाएगी और खुश रह पाएगी। मेरा मानना है कि दर्शक इस ट्रैक से बहुत गहराई से जुड़ेंगे, क्योंकि असल ज़िंदगी में भी अक्सर परिवार रिश्तों में शुरुआती चेतावनी संकेतों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

Spread the love

Bigg Boss 20
Entertainment Uttar Pradesh

20वें सीजन में बदला बिग बॉस का खेल, सेफ गेम पर लगेगी लगाम

 20वें सीजन में बदला खेल का नियम Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। 12 अगस्त को JioHotstar और COLORS ने शो का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर सामने आते ही नए सीजन […]

Spread the love
Read More
Janhvi Kapoor
Delhi Entertainment Uttar Pradesh

अश्लील कंटेंट हटेगा, लेकिन फैन पेज नहीं, जाह्नवी कपूर मामले में दिल्ली HC का बड़ा आदेश

जाह्नवी कपूर की याचिका पर दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी Janhvi Kapoor Delhi High Court: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के नाम, तस्वीर और पहचान के कथित गलत इस्तेमाल से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने इंटरनेट पर मौजूद अश्लील और बेहद आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का निर्देश दिया है। हालांकि अदालत ने अभिनेत्री की ओर से […]

Spread the love
Read More
Seven Dogs Release Date
Entertainment Uttar Pradesh

21 अगस्त को थिएटर में दिखेगा भाईजान का दमदार अंदाज

‘मातृभूमि’ से पहले थिएटर में दिखेंगे सलमान खान Seven Dogs Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही फैंस को बड़े पर्दे पर भाईजान की झलक देखने का मौका मिलने वाला है। सलमान खान और संजय दत्त के […]

Spread the love
Read More