मिर्जापुर: तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में भिड़ी, पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत

Accident NayaLook
  • प्रयागराज से वाराणसी जा रहे थे कार सवार
  • कछवां थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में सड़क हादसे में मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तड़के उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब, जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र, ट्रक चालक व खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जिले सुराव निवासी शयाम कृष्ण अपने बेटे अनुराग कार से वाराणसी जा रहे थे कि जैसे ही वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र स्थित सरदार ढाबे के पास पहुंचे कि घने कोहरे के चलते कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र श्याम कृष्ण व अनुराग के अलावा ट्रक की सीट पर बैठे चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सदर अमर बहादुर के मुताबिक ट्रक चालक व खलासी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया है।

Spread the love

Crime News

चिनहट: होटल में ठहरे युवक ने लगाई फांसी, मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप

घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More