SCERT के गंगा सभागार में तीन दिनों तक आयोजित हुई राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला

  • प्राथमिक शिक्षा सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम, 75 जिलों के 150 नोडल विशेषज्ञ प्रशिक्षित हुए
  • प्रत्येक जिले से शामिल हुए दो-दो प्रशिक्षार्थी, एक SRG और एक जिला समन्वयक प्रशिक्षण या डायट मेंटर को किया गया प्रशिक्षित
  • नोडल विशेषज्ञों को SCERT ने  किया प्रशिक्षित, स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम को मिलेगी गति

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के निर्देशन और नेतृत्व में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने 24 से 26 नवम्बर तक लखनऊ स्थित गंगा सभागार में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की, जिसमें प्रदेश के 75 जिलों के 150 नोडल SRG, जिला समन्वयक प्रशिक्षण या डायट मेंटर्स को स्कूल रेडीनेस के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षित किया गया। बुधवार को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों और बालवाटिकाओं में नामांकित बच्चों के लिए स्कूल रेडीनेस के अंतर्गत कक्षा-एक में नवप्रवेशित बच्चों को पूर्व प्राथमिक से सम्बन्धित प्री-कान्सेप्ट से अवगत कराते हुए औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को पूर्व-प्राथमिक स्तर से सम्बद्ध भाषा विकास, प्रारंभिक अंकीय दक्षताओं तथा पर्यावरणीय प्री-कॉन्सेप्ट संबंधी कौशलों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे नवप्रवेशित बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए प्रभावी रूप से तैयार कर सकें।

ये भी पढ़े

राजधानी में कोहरे ने बिगाड़ा 40 फ्लाइट का शैड्यूल

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बैचवार संचालित हुआ। पहले बैच में 24 नवम्बर को 25 जिलों के नोडल SRG, जिला समन्वयक प्रशिक्षण व डायट मेंटर्स सम्मिलित हुए। इसके बाद 25 और 26 नवम्बर को क्रमशः 25-25 जिलों के प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। SCERT के विषय विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण मॉड्यूल, गतिविधि-आधारित शिक्षण, प्री-कॉन्सेप्ट निर्माण, आकलन पद्धति और स्कूल रेडीनेस के ऑन-फील्ड क्रियान्वयन मॉडल पर व्यापक सत्र आयोजित किए। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अब ये नोडल SRG, जिला समन्वयक प्रशिक्षण और डायट मेंटर्स अपने-अपने जनपदों में नोडल अध्यापकों, ईसीसीई एजुकेटर्स, शिक्षामित्रों, प्रधानाध्यापकों व प्रभारी अध्यापकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को प्रशिक्षित करेंगे।

ये भी पढ़े

कलियर में अवैध धार्मिक ढांचे को प्रशासन ने ढहाया

इससे प्रदेश भर में स्कूल रेडीनेस के एकरूप, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को नई गति और मजबूती प्राप्त होगी। स्कूल रेडीनेस के माध्यम से हमारा उद्देश्य कक्षा एक में आने वाले प्रत्येक बच्चे को सीखने की समान और मजबूत आधारशिला प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण के मध्यम से नोडल SRG और जिला समन्वयक प्रशिक्षण व डायट मेंटर्स न केवल स्वयं दक्ष हुए हैं, बल्कि अब वे पूरे प्रदेश में गतिविधि-आधारित, प्री-स्किल केंद्रित और बाल-केंद्रित शिक्षण मॉडल को सुदृढ़ रूप से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। यह प्रयास प्रारंभिक कक्षाओं में सीखने के परिणामों को नई दिशा और गति देगा।

  • मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा

Uttar Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बन सकता है महराजगंज जिले का रामग्राम बौद्ध स्थल

बेल्जियम के पर्यटकों ने रामग्राम बौद्ध स्थल का किया दौरा महराजगंज जिले के ऐतिहासिक रामग्राम बौद्ध स्थल पर बेल्जियम से आए विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण कर इसकी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को सराहा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।        उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सरकार की किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण देने की घोषणा हवा हवाई!

सहकारी ग्राम विकास बैंक अभी भी 11.50 प्रतिशत दर पर दे रहा किसानों को लोन मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना से लाभान्वित होते 2.86 करोड़ किसान उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव ग्राम विकास बैंक की तानाशाही हुआ खुलासा नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्रदेश सरकार को किसानों को सस्ती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने की घोषणा हवा हवाई […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को ही मार दी गयी गोली: अखिलेश यादव

अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही कर रहे भाजपा सरकार का एनकाउंटर लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है। अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा […]

Read More