प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को ही मार दी गयी गोली: अखिलेश यादव

Ayodhya
  • अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही कर रहे भाजपा सरकार का एनकाउंटर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड आर्डर को ही गोली मार दी गयी है। अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीक़े से पाला-पोसा है। गोरखपुर में पूर्व पार्षद की हत्या को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यनगर गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ ये हत्याकांड बता रहा है कि बेख़ौफ़ अपराधियों को किसका प्रश्रय प्राप्त है। जनता समझदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा ज्ञापन

महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में गुण्डों, माफियाओं और दबंगों की गुण्डई चल रही है। भाजपा राज में प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार का कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो है। भेदभाव चरम पर है। इस सरकार ने उत्तर प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है। मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के अलावा कुछ नहीं है।

ये भी पढ़ें

आयुध निर्माण दिवस आज: देश की रक्षा शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक

प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट समेत अपराध की तमाम घटनाएं हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है. लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार ने अपना रंग दिखा दिया। अभी तो ग्रीन कॉरिडोर के उद्घाटन में सजे फूल भी नहीं सूखे थे, जो 2-3 दिन पहले ग्रीन था, अब विलीन हो गया. अब भाजपा सरकार ख़ुद से वसूली करवाएगी या ख़ुद पर बुलडोज़र चलवाएगी?

Spread the love

homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More
UP National Highway Projects
Uttar Pradesh

यूपी में वर्ल्ड लेवल की सड़कें बनाना हमारी प्राथमिकताः गडकरी

बेहतर सड़क नेटवर्क से निवेश, उद्योग, कृषि, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति: CM UP National Highway Projects : CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में भारतीय […]

Spread the love
Read More
Theft of Badrinath offerings
Uttar Pradesh

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का सरगना गिरफ्तार

पुलिस बोली- मोबाइल के नीचे ₹500 के नोट, सोने-चांदी के सिक्के ले जाता था Theft of Badrinath offerings :  बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में चमोली पुलिस की SIT ने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। SIT ने उन्हें 12 जुलाई की रात करीब […]

Spread the love
Read More