कलियर में अवैध धार्मिक ढांचे को प्रशासन ने ढहाया

Untitled 4 copy 34

रुड़की। अवैध धार्मिक निर्माणों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को पिरान कलियर क्षेत्र में बिना अनुमति बनी एक मजार को संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा घेराबंदी के बीच ध्वस्त कर दिया। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से विवादित रहे इस ढांचे को हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण माहौल में पूरी की गई। प्रशासन के मुताबिक, उक्त स्थान पर कई बार नोटिस और चेतावनियां जारी की गई थीं, बावजूद इसके निर्माण नहीं रोका गया। इसके बाद सुबह से ही पुलिस व राजस्व विभाग की टीमों को तैनात कर दिया गया।

अधिकारियों ने पूरे ऑपरेशन की लगातार मॉनिटरिंग की ताकि किसी तरह की बाधा या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। अब्दाल साहब की दरगाह के पास स्थित इस मजार को जेसीबी की मदद से जमींदोज़ किया गया। DM  मयूर दीक्षित के निर्देशों पर जिलेभर में धार्मिक स्थलों पर अवैध निर्माणों को लेकर अभियान तेज गति से चल रहा है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि चिन्हित संरचनाओं पर जल्द ही और कार्रवाइयाँ देखने को मिल सकती हैं। कार्रवाई के दौरान रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक राम शेट, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह, SSIBS चौहान सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More