राजधानी में कोहरे ने बिगाड़ा 40 फ्लाइट का शैड्यूल

Untitled 7 copy 30
  • कई उड़ानें लेट और कुछ निरस्त हुईं

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। राजधानी में कोहरे ने मिजाज पूरी तरह बिगाड़ दिया है। ट्रेन और फ्लाइट लेट हो गयी या कैंसिल कर दी गयी हैं।लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ने वाली करीब 40 फ्लाइटों में से करीब 20 उड़ानें बहुत देर से उड़ रही हैं स्थिति ये है कि दिल्ली, मुंबई, इंदौर, जयपुर और गोवा जाने वाली कई फ्लाइटें एक से डेढ़ घंटे तक देरी से रवाना हुईं और कोहरे के कारण दो फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। लखनऊ आने वाली 41में से 20 फ्लाइट भी देर से पहुंचीं। इनमें से तमाम जहाज 1 घंटे से ज्यादा तो कुछ दो घंटे से भी ज्यादा देर से पहुंचे। नतीजतना यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा और विदेश जाने वाले कई यात्रियों की कनेक्टिंग यात्राएं भी प्रभावित हुईं।

इस कोहरे का सबसे ज्यादा असर लखनऊ से उड़ान भरने वालीं फ्लाइटों पर पड़ा। इंडिगो की अधिकतर सेवाएं देर से रवाना हुईं। इंडिगो की फ्लाइट 6E-758 (लखनऊ-दिल्ली) करीब 1 घंटा 45 मिनट, 6E-7221 (लखनऊ-इंदौर) 1 घंटा 30 मिनट, और 6E-1011 (लखनऊ-मुंबई) लगभग 1 घंटा 10 मिनट देरी से उड़ी। फ्लायनास FY-099 (लखनऊ-गोवा) की उड़ान 55 मिनट लेट रही। इंडिगो की उड़ान 6E-2108 (लखनऊ-जयपुर) 1 घंटा 20 मिनट लेट रही। सबसे बड़ी दिक्कत तब हुई जब एयर इंडिया एक्सप्रेस AI-9758 (लखनऊ-दिल्ली) को खराब मौसम के चलते कैंसिल करना पड़ा।

ये भी पढ़े

बैंक में लगी आग, जबरदस्त नुकसान

मौसम में आए इस बदलाव से केवल प्रस्थान ही नहीं, आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं। इंडिगो 6E-453 (बंगलुरु-लखनऊ) लगभग 1.30 घंटे, 6E-608 (हैदराबाद-लखनऊ) 1 घंटे और एयर इंडिया AI-2492 (दिल्ली-लखनऊ) करीब 45 मिनट लेट पहुंची। इंडिगो 6E-745 (गोवा-लखनऊ) और इंडिगो 6E-2096 (चंडीगढ़-लखनऊ) सहित अन्य कई उड़ानों को अलग-अलग समय की देरी झेलनी पड़ी। कुल मिलाकर 41 आगमन उड़ानों में से लगभग 20 लेट रहीं। एक उड़ान कैंसिल करनी पड़ी। उड़ानों में हुए इस विलम्ब के चलते कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइनों की सूचना प्रणाली को लेकर शिकायतें दर्ज कीं। कई यात्रियों का कहना था कि देरी की जानकारी अंतिम समय पर दी गई, जिससे असुविधा और बढ़ गई।

Spread the love

Pharenda
Uttar Pradesh

DM गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर में टेका मत्था

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश उमेश चन्द्र त्रिपाठी Pharenda: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने महराजगंज जनपद के आनन्दनगर तहसील क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां भगवती के दरबार में शीश नवाकर जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

सोनौली में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य का कपड़ा बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना सोनौली पुलिस टीम ने SSB रोड, रामघाट बगीचा के पास चेकिंग के दौरान दो महिला अभियुक्ता आबिदा खातून पत्नी रहमत अली, […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

रायडर: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की सराहनीय पहल

हेडिंग: एआईजी जेल प्रशासन की मनमानी और वसूली पर लगेगा अंकुश! क्रॉसर: मोटी रकम लेकर कमाऊ जेलों पर भेजे जा रहे अधिकारी और कर्मी क्रॉसर: विशेष ड्यूटी लगाने से पूर्व जेलमंत्री को देना होगा ब्यौरा राकेश निडर Lucknow : प्रदेश के कारागार विभाग में अधिकारियों और कर्मियों से मोटी रकम लेकर विशेष ड्यूटी लगाने वाले […]

Spread the love
Read More