युद्धग्रस्त क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी पर ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे भारतीय मिशन

WhatsApp Image 2026 03 18 at 3.09.47 PM

नई दिल्ली। युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार और विदेशों में स्थित भारतीय मिशन अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। भारतीयों को निकालने के लिए कई वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक करीब 2.44 लाख भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। युद्ध के बीच फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए एक ओर जहां भारत सरकार पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व के तमाम देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ संपर्क में है, वहीं दूसरी ओर विदेशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे हैं।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि लगभग 700 भारतीय नागरिक ईरान से जमीनी रास्ते के जरिए आर्मेनिया और अजरबैजान पहुंच चुके हैं, जहां से वे भारत लौट रहे हैं। उन्होंने कहा ईरान गए 284 तीर्थयात्री भी सफलतापूर्वक आर्मेनिया पहुंच गए हैं। इनमें से 130 तीर्थयात्री आज दिल्ली पहुंचेंगे। जायसवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय का कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय है और भारतीय नागरिकों की सहायता कर रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले फोन और ईमेल की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।

ये भी पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बन सकता है महराजगंज जिले का रामग्राम बौद्ध स्थल

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने कतर एयरवेज़ की उड़ानों के जरिए 1,600 से अधिक भारतीयों की निकासी में सहायता की है। दूतावास ने सूचित किया कि वह सऊदी अरब के लिए अस्थायी ट्रांज़िट वीज़ा की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे उन लोगों को मदद मिलेगी, जो सलवा सीमा के रास्ते ज़मीनी मार्ग से भारत लौटना चाहते हैं। दूतावास ने कहा कि उनका कार्यालय आने वाले पूरे हफ़्ते खुला रहेगा, ताकि पासपोर्ट जारी करने सहित अन्य कांसुलर सेवाएं प्रदान की जा सकें।  इसके अलावा दूतावास ने एक ‘एक्स’ पोस्ट में यह भी बताया कि कार्यालय के सहयोग से चल रहे राहत कार्यों के तहत, कतर में रहने वाले भारतीय मछुआरा समुदाय के सदस्यों को सूखा राशन वितरित किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर. महाजन ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया क्षेत्र में भारतीय मिशन चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। 16 मार्च को यूएई से भारत के लिए लगभग 65 उड़ानें संचालित हुईं, जबकि मंगलवार को करीब 70 उड़ानों के संचालन की उम्मीद है। ओमान से भी भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें जारी हैं।

अश्लील गीतों पर रवि किशन का बड़ा बयान, बोले- बिना भद्दे सीन्स के भी कमाए करोड़ों

Spread the love

homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More
Gyanvapi Case 
homeslider Politics

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को दोनों पक्ष कोर्ट में ही लड़ेंगे कानूनी लड़ाई Gyanvapi Case  : अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के फैसले के बाद अब मथुरा और काशी के प्रमुख धर्मस्थलों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। ज्ञानवापी मस्जिद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल […]

Spread the love
Read More
homeslider International

मर जायेंगे पर सिंधु पर दावा नहीं छोड़ेंगे`

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मची खलबली, सिंधु नदी को लेकर तेज हुआ विरोध India Pakistan News : सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत ने आपरेशन सिंदूर के बाद ही यह फैसला लागू कर दिया था, तभी से पाकिस्तान इसका विरोध कर रहा था लेकिन […]

Spread the love
Read More