हाईटेक पुलिसिंग: हाईटेक जालसाज, कदम-कदम पर इनका मकड़जाल

cyber NayaLook
  • सरगना प्रेम शंकर विद्यार्थी सहित दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर सच आया सामने

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में कदम-कदम पर जालसाजों ने जाल फैला रखा है। कोई नौकरी के नाम पर ठग रहा है तो कोई बड़े कारोबार तो कोई नामी-गिरामी स्कूल-कॉलेजों में दाखिला कराने के नाम पर। बिहार राज्य के दो जालसाजों ने आधा दर्जन लोगों को बड़े-बड़े संस्थानों में एडमिशन कराने के नाम पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से करोड़ों रुपए ठग चुके हैं। मामले का पता तब लगा जब आजमगढ़ निवासी विजय बहादुर, राजेश वर्मा, दीप सिंह, प्रीति सिंह, अनिल व स्मिता राव राजधानी लखनऊ में बने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर उन्हें दबोचा तो पता चला कि यह लोग सिर्फ छह लोगों को नहीं बल्कि अबतक कईयों लोगों को अपने बूने हुए जाल में फंसाकर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं।

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर निवासी विजय बहादुर, राजेश वर्मा, दीप सिंह, प्रीति सिंह, अनिल कुमार व स्मिता राव जालसाजों द्वारा फर्जी तरीके से बनाई गई वेबसाइट व इंस्टाग्राम पर प्रचार-प्रसार हाईटेक जालसाजों से संपर्क किया। अच्छा भविष्य संवारने के चक्कर में ऐसा फंसे की अपनी-अपनी जीवन भर की कमाई हुई रकम गंवा बैठे। साइबर सेल टीम के हत्थे चढ़ा सरगना औरंगाबाद बिहार निवासी अभिनव शर्मा उर्फ प्रेम शंकर विद्यार्थी ने अपने नापाक मंसूबों को पेश किया तो मानो पुलिस अफसर भी सन्न रह गए कि अरे… रे इतना बड़ा शातिर।

ये भी पढ़े

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की तलाश तेज

शातिराना दिमाग वाले साइबर जालसाज अभिनव शर्मा और संतोष कुमार ने यूपी के अलग-अलग जिलों में आलिशान दफ्तर खोल सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि नीट परीक्षा पास किए हुए अभ्यर्थियों में जिनकी मैरिट कम है तथा जिनको नीट काउंसलिंग से अच्छे मेडिकल संस्थान में प्रवेश नहीं मिल सकता है वह पूरे कागजात के साथ संपर्क करें और अपना भविष्य संवारे। फिर क्या यहीं से जालसाजों की लुभावनी घोषणाएं शुरू कर दी।

इसके बाद जालसाजों ने बाराबंकी स्थित हिन्दी मेडिकल कॉलेज और सीतापुर में मैनेजमेंट कोटे के बारे में फोन करके सभी को कन्सल्टेंसी कार्यालय बुलाकर एडवांस में जालसाजी के तहत मोटी रकम ऐंठनी शुरू कर दी। सभी पीड़ित लोगों को बड़े सपने दिखाने के बाद अभ्यर्थियों के अभिभावकों से हजार दो हजार रुपए नहीं बल्कि उनसे लाखों रुपए ऐंठ फुर्र हो गए। खुद की गाढ़ी कमाई लुट जाने का एहसास अभ्यर्थियों के अभिभावकों को उस समय पता चला जब सबकुछ जाली दस्तावेज सामने आया। तब जाकर अभ्यर्थियों के अभिभावकों ने इसकी शिकायत साइबर थाने में की। बड़ा मामला होने पर इस मामले में बड़े पुलिस अफसरों ने गंभीरता लिया और अब करोड़ों की ठगी करने वाले दोनों हाईटेक जालसाज सलाखों के पीछे पहुंच गए।

Spread the love

Tarun Tejpal
Crime News National

दुष्कर्म केस में तरुण तेजपाल दोषी, ट्रायल कोर्ट का बरी करने का आदेश रद्द

तरुण तेजपाल को बड़ा झटका Tarun Tejpal rape case: तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को वर्ष 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। गोवा में बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें वर्ष 2021 में उन्हें सभी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More