लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की तलाश तेज

Untitled 28 copy 6
  • फ्लैट में न मिलने पर पुलिस ने दरवाजे पर नोटिस किया चस्पा
  • लखनऊ पुलिस और वाराणसी पुलिस संयुक्त टीम पहुंची उनके आवास

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की तलाश में वाराणसी पुलिस उनके लखनऊ के फ्लैट पर पहुंची। वह मौके पर नहीं मिलीं, तो पुलिस ने फ्लैट के बाहर नोटिस चस्पा किया। पीएम मोदी को जनरल डायर कहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने वाराणसी में 500 से ज्यादा शिकायतें दी थी। लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी मामले में सोमवार को लखनऊ पुलिस के साथ वाराणसी पुलिस उनके फ्लैट पर पहुंची थी। नेहा सिंह राठौर का सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी गार्डन्स अपार्टमेंट में फ्लैट है। वहीं, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर किए गए कथित भड़काऊ पोस्ट के मामले में नेहा सिंह के खिलाफ लखनऊ में एक मुकदमा दर्ज है। लखनऊ पुलिस भी बयान दर्ज कराने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़े

रिलेशनशिप पर रहने वाली युवती की हत्या का आरोप

पुलिस ने बताया कि 12 मई को नेहा सिंह राठौर के गाने चौकीदरवा कायर बा… बेटियां किसानन खातिर बनल जनरल डायर बा… पर विवाद छिड़ा। आरोप लगा कि नेहा ने पीएम नरेंद्र मोदी को जनरल डायर कहा है। हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीते 20 मई को नेहा सिंह राठौर के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट के के 15 थानों में 500 से ज्यादा शिकायतें दीं। अकेले लंका थाने में ही 318 शिकायतें आई थी।

Spread the love

Deaths of the Balrampur family
Crime News Uttar Pradesh

बलरामपुर: एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या

हत्या और आत्महत्या के बीच पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच पड़ताल पुलिस को घटनास्थल से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद एक साथ चार लाशें देख इलाके में फैली सनसनी ए अहमद सौदागर Deaths of the Balrampur family : मुख्यमंत्री और DGP के तमाम दावों के बावजूद यूपी में सनसनीखेज वारदात होने का […]

Spread the love
Read More
Pregnant
Crime News homeslider

ऐसी करुण कथा सुनकर उड़ जायेंगे होश, 13 साल की बच्ची सात माह की प्रेग्नेंट

Pregnant कैसे तेजी से बढ़ रहे हैं व्यभिचार के मामले, ये बानगी पढ़िए 13 साल की बच्ची निकली गर्भवती लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के सात महीने की गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur Jail
Crime News homeslider

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर गोरखपुर जेल से कैदी फरार

Gorakhpur Jail दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद बरेली के बाद गोरखपुर जेल से कैदी फरार दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद खेत में काम के दौरान हुई बंदी की फरारी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर शुक्रवार को गोरखपुर जेल से दुष्कर्म और अपहरण के मामले का एक […]

Spread the love
Read More