बैंक में लगी आग, जबरदस्त नुकसान

  • मैनेजर बोले पैसा बच गया पर कागज खाक हो गए

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। राजधानी में आज एक बैक जलते-जलते बच गया और लाखों की नगदी स्वाहा होते-होते बच गयी। मंगलवार रात शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी मोहन रोड कैंपस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी तेज थी कि बैंक के अंदर तेज लपटें उठ रही थीं और धुआं फैल चुका था।

ये भी पढ़े

कलियर में अवैध धार्मिक ढांचे को प्रशासन ने ढहाया

बैंक का ताला बंद होने के कारण मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत बाहर से खिड़कियों के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया । । इस दौरान मौके पर बैंक प्रबंधक और तमाम कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और बैंक का ताला खोल दिया। बैंक का गेट खुलने के बाद फायर बिग्रेड टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़े

चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित, युवक गंभीर रूप से घायल

बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु कुकरेती ने बताया कि बैंक की उपलब्ध करेंसी पहले ही करेंसी चेस्ट में भेज दी गई थी, इसलिए वह इस आग से प्रभावित नहीं हो पायी। आग में बैंक के कंप्यूटर, फर्नीचर और कई जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। इसमें लोन के कागज और दूसरे जरुरी कागजात भी थे जो ग्राहकों ने जमा कराए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चीनी मिलों में रिटायर अफसरों को सौंप दिए वित्तीय अधिकार!

कई सेवानिवृत अधिकारियों को सौंप दी गई मिलों की कमान सहकारी चीनी मिल संघ और मिलों में रिटायर कर्मियों की बल्ले बल्ले नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें   नया लुक संवाददाता लखनऊ। शासन में बैठे चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के आला अफसरों ने उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

परिवहन विभाग का अनुबंधित बसों पर कोई नहीं नियंत्रण

यात्रियों के बजाए अवैध तरीके से कर रही सामान की ढुलाई परिवहन मंत्री के निर्देशों की खुलेआम हो रही अवहेलना नया लुक संवाददाता लखनऊ। परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद भी विभागीय अधिकारियों का अनुबंधित बसों के संचालन पर कोई नियंत्रण नहीं है। यही वजह है कि बस यात्रियों के बजाए अनधिकृत वस्तुओं की ढुलाई […]

Read More
Analysis homeslider International

नेपाल में चुनाव: अस्थिरता, आकांक्षाएँ और लोकतांत्रिक संक्रमण का गहन विश्लेषण

नेपाल दक्षिण एशिया का एक ऐसा राष्ट्र है, जिसने पिछले तीन दशकों में राजनीतिक परिवर्तन के अनेक उथल-पुथल भरे दौर देखे हैं। राजशाही से गणतंत्र तक की यात्रा, माओवादी जनयुद्ध से लेकर बहुदलीय लोकतंत्र की स्थापना तक का संघर्ष, और फिर संविधान निर्माण के बाद संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना, इन सबके बीच नेपाल की […]

Read More