चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित, युवक गंभीर रूप से घायल

Untitled 2 copy 31

हरिद्वार। पतंगबाजी के मौसम की शुरुआत के साथ ही प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित होने लगा है। उत्तर हरिद्वार क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा गर्दन में फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल प्रेम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गर्दन पर कई टांके लगाए गए हैं। घायल युवक की पहचान करन शर्मा निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बाइक से फ्लाईओवर से गुजर रहा था, तभी हवा में उड़ रहा चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में उलझ गया। धारदार मांझे से गर्दन में गहरा घाव हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े

जेलमंत्री को नहीं दिख रही बुलंदशहर जेल की अवैध वसूली!

यह कोई पहली घटना नहीं है। हर साल पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे से लोग घायल होते रहे हैं। बीते वर्ष भी इसी तरह की घटना में एक युवक की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। प्रतिबंध के बाद भी बाजारों में चाइनीज मांझा आसानी से उपलब्ध हो रहा है, जो पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हर साल हादसे होने के बाद कुछ दिनों के लिए औपचारिक कार्रवाई दिखाई जाती है, लेकिन इसके बाद न तो निगरानी रहती है और न ही सख्ती। इसी लापरवाही का नतीजा है कि लगातार जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि यदि समय रहते चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। पुलिस व प्रशासन की उदासीनता के बीच आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ती जा रही है, जो बेहद चिंता का विषय बना हुआ है।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More