फीफा और सऊदी एजेंसी ने विकासशील देशों में फुटबॉल ढांचे के लिए एक अरब डॉलर देने का किया वादा

Untitled 12 copy 15

जिनेवा। फीफा और सऊदी फंड फॉर डेवलपमेंट ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत विकासशील देशों और क्षेत्रों में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। फीफा के अनुसार, यह फंड स्टेडियमों के निर्माण, सुधार और आवश्यक आसपास की खेल सुविधाओं के विकास पर खर्च किया जाएगा।

फीफा द्वारा जारी बयान में कहा गया,कि यह कार्यक्रम विकासशील देशों और उनके संबंधित फीफा सदस्य संघों को प्राथमिकता देगा, जिससे वे ऐसी सुविधाओं में निवेश कर सकें जो वृद्धि को प्रोत्साहित करें, अवसर पैदा करें और हर स्तर पर भागीदारी को प्रेरित करें। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फ़ैन्टिनो ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, कि यह समझौता हमारे फीफा सदस्य संघों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में अहम कदम है, ताकि फुटबॉल को सचमुच वैश्विक खेल बनाया जा सके।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Bengaluru
Sports

सेंट्रल ज़ोन और पूर्वी क्षेत्र के बीच सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला, बेंगलुरु में होगी जोरदार टक्कर

Bengaluru: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबलों का रोमांच रविवार से बढ़ने वाला है। पहले सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन सेंट्रल ज़ोन का सामना शानदार लय में चल रही पूर्वी क्षेत्र से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ ज़ोन और साउथ ज़ोन की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

कोहली को सचिन से बेहतर बताने पर डिविलियर्स ने दी सफाई

New Delhi: विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर टेस्ट बल्लेबाज बताने वाले अपने बयान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने सफाई दी है। डिविलियर्स ने कहा कि उनके बयान को लेकर कुछ भ्रम पैदा हो गया था। उन्होंने साफ किया कि वह सचिन तेंदुलकर की महानता को कम नहीं आंक […]

Spread the love
Read More
Sports

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U19 टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटों की एंट्री

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया U19 के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे। इस टीम की घोषणा के साथ ही दो बड़े क्रिकेट परिवारों के युवा चेहरों […]

Spread the love
Read More