दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर

Untitled 18 copy 14

नई दिल्ली। इसी साल अक्टूबर में अभिनेत्री सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं ने खूब जोर पकड़ा था। लंबे समय तक अटकलों के बीच अब खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर यह पुष्टि कर दी है कि वह और पति आनंद आहूजा अपने परिवार में एक और नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। अभिनेत्री ने यह खबर बेहद स्टाइलिश तस्वीरों के साथ शेयर की है। काफी समय तक सस्पेंस बनाए रखने के बाद सोनम कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी को ऑफिशियल कर दिया। उन्होंने पिंक आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट शेयर किया। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ लिखा,मां। उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं।

ये भी पढ़े

बस्ती-नई नवेली दुल्हन का दुस्साहस: निकाह के हफ्ता भर गुजरते ही रूखसाना बनी हत्यारिन

पहली बार कब बनी थीं मां?

सोनम और आनंद ने 2022 में अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था। अब 40 की उम्र में सोनम दोबारा मां बनने जा रही हैं। कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है और सभी नए मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं। खुद सोनम की पुष्टि के बाद फैंस भी बेहद उत्साहित हैं।

ये भी पढ़े

सात जन्मों की कसम और साथ में सात फेरे लेने वाली दुल्हन सात मिनट में ही छूमंतर, खबर पाकर दुल्हा बेहोश बाराती दंग

कई सालों की रिलेशनशिप के बाद मई 2018 में दोनों ने शादी की थी। इन दोनों की पहली मुलाकात प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन्स के दौरान हुई थी, जिसका ज़िक्र सोनम ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में किया था। 2014 में पहली मुलाकात के बाद वे फेसबुक पर जुड़े, बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

खुशबू के कथक और मिश्र की थाप ने खूब जमाया रंग

सोनम की आखिरी फिल्म

सोनम कपूर पिछली बार 2023 में रिलीज़ हुई ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं। अपने पहले बच्चे के बाद वह फिल्मों से कुछ समय के लिए दूर रहीं। वह अक्सर आनंद के साथ लंदन, दिल्ली और मुंबई के बीच आती-जाती रहती हैं। सोनम ने 2007 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था और फिर ‘दिल्ली 6’, ‘रांझणा’, ‘नीरजा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी सफल फिल्में कीं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Akshay Kumar
Entertainment homeslider

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

Akshay Kumar निर्देशक अहमद खान की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का यह तीसरा भाग एक मल्टी-स्टारर एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होते ही […]

Spread the love
Read More
Entertainment

एडवांस बुकिंग में सुस्ती के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ से 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

Welcome To The Jungle  : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म  जंगल में आपका स्वागत है रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में है। भारी-भरकम स्टारकास्ट और लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की विरासत के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। हालांकि ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Akash Deep Marriage  :  भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप  ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करते हुए अक्षिता राज के साथ विवाह कर लिया। वाराणसी के ताज गंगेस होटल में आयोजित पारंपरिक समारोह में दोनों ने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी समारोह […]

Spread the love
Read More