उत्‍तराखंड में 15 साल से पुराने कमर्शियल वाहन स्‍वामियों को बड़ी राहत

Untitled 9 copy 19

देहरादून। उत्तराखंड के लोगों को राहत देते हुए प्रदेश सरकार ने वाहन फिटनेस टेस्ट फीस में एक साल तक बढ़ोत्तरी नहीं करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार जनता पर तात्कालिक बोझ नहीं डालना चाहती है। शुल्क वृद्धि को लेकर उत्पन्न आर्थिक बोझ से राज्य के वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को यह राहत देते हुए 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 21 नवम्बर 2026 तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में परिवहन विभाग सचिव बृजेश कुमार संत द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में 10 गुना तक की वृद्धि की गई थी। जनभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों पर इसका तात्कालिक बोझ नहीं डाले जाने का फैसला लिया है।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More