गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को परीक्षा पास करने का एक और मौका

Untitled 4 copy 29

श्रीनगर/गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 2015 से पूर्व वार्षिक प्रणाली वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा पास करने का एक और मौका दिया है। इसको लेकर गढ़वाल विवि ने ऑफलाइन आवेदन शुरू कर दिए है, जो कि 15 दिसम्बर तक भरे जायेंगे।

गढ़वाल विवि के विशेष कार्याधिकारी (परीक्षा) प्रो. राजेंद्र सिंह फर्त्याल ने बताया कि गढ़वाल विवि में आहूत की गई 23वीं विद्या परिषद की बैठक में वर्ष 2015 से पूर्व वार्षिक प्रणाली के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण विज्ञान, इलिमेंटरी बुक किपिंग एंड एकांउटेंशी और इन्वाइरोमेंट एजुकेशन में अर्हता प्राप्त नहीं कर पाएं थे उनको एक अंतिम मौके देने का फैसला लिया गया था। इसी क्रम में गढ़वाल विवि ने ऑफलाइन आवेदन फार्म जारी कर दिए है।

आवेदन फार्म का शुल्क 4 हजार रूपये निर्धारित की गई है। परीक्षार्थी आवेदन शुल्क गढ़वाल विविे केस काउंटर, बैंक ड्राफ्ट या ऑनलाइन के माध्यम से भी जमा कर सकते है। साथ ही परीक्षार्थी को शुल्क विवरण परीक्षा फार्म के साथ ही स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की अंकतालिका की छायाप्रति 20 दिसम्बर तक परीक्षा अनुभाग जमा कर अपने प्रवेश पत्र परीक्षा अनुभाग से प्राप्त कर सकते है। बैंक ड्राफ्ट गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी के नाम से ही देय होगा और परीक्षा केंद्र बिड़ला परिसर श्रीनगर होगा।परीक्षार्थी आवेदन सम्बंधित जानकारी गढ़वाल विवि की बेवसाइट HNBGU.AC इन से प्राप्त कर सकता है। साथ ही सहायक कुलसचिव परीक्षा चंद्रमोहन 9412934660, 8445859188 से सम्पर्क कर जानकारी ले सकते है।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More