फिर रिश्ते का कत्ल फैली सनसनी: खूनी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

  • घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे कातिल को पुलिस ने दबोचा
  • करीब डेढ़ से दामाद के यहां रह रही थी नन्ही
  • सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के माढरमऊ गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते साल और हाल ही में हुई कई घटनाओं को को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित माढरमऊ गांव में एक खूनी पति ने पत्नी की हत्या कर सनसनी फैला दी। नशे में चूर होकर घर आने पर पत्नी समझाया वह समझने के बजाय पत्नी के लिए काल बन गया। कहासुनी के बाद इतनी बढ़ गई कि बेखौफ पति गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे कातिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र स्थित समाघो गांव निवासी 45 वर्षीय नन्ही करीब डेढ़ साल से राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के माढरमऊ कलॉ गांव में रहने वाले अपने दामाद रवि के यहां पति नन्हकऊ के साथ रहतीं थीं। बताया जा रहा है कि बेटी-दामाद के पास रहते हुए भी नन्हकऊ अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। आए दिन नशे में धूत होकर पत्नी नन्ही से मारपीट कर रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उसे शराब पीने की तलब लगी और पत्नी नन्ही से रूपए मांगना शुरू कर दिया। जैसे ही नन्ही ने पैसे देने से इंकार किया तो खूनी नन्हकऊ के सिर पर खून सवार हो गया और मारपीट करने के दौरान नन्ही की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। हत्या किए जाने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका नन्ही के दामाद रवि ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश करने वाले कातिल नन्हकऊ को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

पेशेवर अपराधियों से अधिक अपनों से खतरा

राजधानी में रहने वालों पर पेशेवर अपराधियों से अधिक अब अपनों से खतरा मंडराने लगा है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित माढरमऊ कलॉ गांव में शुक्रवार को महिला नन्ही की हत्या के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि आखिर किस पर कोई यकीन करे, जब अपने ही अपनों की जान लेने में तुले हुए हैं। यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी कई लोग अपनों की जान लेकर अपना हाथ खून से लाल कर चुके हैं।

Crime News

मड़ियांव: मॉल में चोरी के दो आरोपी धरे गए

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का लाखों रुपये का वायर और एक महिंद्रा ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खीरी निवासी राजकुमार […]

Read More
Crime News

इटौंजा’ गोदाम में विस्फोटक रखने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नष्ट की जाएगी पटाखा सामग्री ए अहमद सौदागर लखनऊ। इटौंजा कस्बे में विस्फोटक सामग्री रखने वाले तीन लोगों पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर अरविंद तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। तीनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन तीनों के नाम इमरान, आदिल और अबरार हैं। पुलिस के मुताबिक, […]

Read More
Crime News

दो जिलों में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: घूस लेते लेखपाल व दरोगा सहित तीन गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अयोध्या जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित रामपुर जनक गांव निवासी अंकुर सिंह की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन अयोध्या इकाई ने घूसखोर दरोगा राजेश चंद्र पाल व लवदीप (प्राइवेट) को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन के निरीक्षक सुनील कुमार के मुताबिक मूल रूप से जनपद सिद्धार्थनगर निवासी दरोगा आरोप […]

Read More