तालकटोरा में चोरों का आतंक : महिला बीएलओ को भी नहीं छोड़ा, दस्तावेज सहित पर्स ले उड़ा चोर

  • पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों का कहर थम नहीं रहा है। तालकटोरा क्षेत्र के राजाजीपुरम में चोरों ने महिला बीएलओ का पर्स चोरी कर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

इन दिनों देश व प्रदेश एस आई आर मतदाताओं को फार्म जोर-शोर से वितरित किया जा रहा है। इसी के तहत ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित गोल्डन सिटी में रहने वाली महिला BLO  हूरी जमाल तालकटोरा इलाके के राजाजीपुरम एफ ब्लॉक दुर्गा मंदिर के पास भद्दे वाली गली में एस आई आर का फार्म वितरित कर रहीं थीं। फार्म लेने वालों की भीड़ जमा थी कि इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए बेखौफ चोरों ने महिला बीएलओ हूरी जमाल का पर्स चोरी कर फुर्र हो गया।

हूरी जमाल को उस समय चोरी होने का महसूस हुआ जब वह पर्स से कुछ दस्तावेज निकालने के लिए हाथ बढ़ाया तो वह सन्न रह गई। देखा कि पर्स गायब है। महिला BLO  हूरी जमाल के मुताबिक उनके पर्स में जरूरी दस्तावेज व मोबाइल फोन था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा। क्या […]

Read More
Crime News

दुस्साहस: मोहनलालगंज में मां-बेटे की हत्या

कपड़े से गला कसकर ली गई जान, लूट की आंशका सिसेंडी गांव में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में एक और दुस्साहसिक वारदात हुई। मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी में बदमाशों ने सोमवार की रात 50 वर्षीय रेशमा बानो व उनके 18 वर्षीय बेटे शादाब ( दृष्टिबाधित) की […]

Read More
Crime News

हाईटेक पुलिसिंग की निकली हवा, 24 घंटे में चार हत्याएं

राजेश्वरी व रामकरन के बाद अब मां-बेटे की हत्या ए अहमद सौदागर लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी की कुल्हाड़ी से काटकर पति राजेश रावत कर दी हत्या। यह मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन की उसी के 17 […]

Read More