जमीन विवाद में गोलियों की बौछार करने वाला डॉक्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Policeman shot
  • पेशा डॉक्टरी का और काम अपराध करने का
  • पुलिस की लापरवाही हुई थी उजागर: सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बाद हरकत में आई थी पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों पारा क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले पहले तो लगा कोई सूचीबद्ध निशानेबाज कोई अपराधी होगा, लेकिन जब पुलिस ने गुरुवार को पकड़ा तो पता चला कि यह तो डॉक्टर है, जिसे जमीनी भगवान कहा जाता है। आपराधिक घटनाओं में लिप्त होकर पेशे को शर्मसार कर दिया है। आतंकी गतिविधियों में पकडी गयी डॉ शाहीन और उसके साथियों का मामला अभी चर्चा में चल रही रहा है कि लखनऊ की पारा पुलिस ने इलाके में गोलीकांड के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

सनद हो कि पारा थाना क्षेत्र में 28 अक्टूबर की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां भी तड़तड़ाई थीं। फायरिंग से इलाके में हडकंप मच गया था। सनसनीखेज मामला होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी थी। अगले दिन सोशल मीडिया पर मारपीट को फायरिंग का वीडियो वॉयरल होने से पुलिस महकमे में भी खलबली मच गयी।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

अफसरों की फटकार के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गोलीकांड में फरार चल रहे एक पक्ष से शैलेंद्र रावत को गिरफ्तार किया गया है। शैलेंद्र पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है और उसका काकोरी मोड पर निजी अस्पताल है। पुलिस के मुताबिक मामले में पूर्व में भी कुछ आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं और मामले की जांच कर अन्य की तलाश की जा रही है।

Spread the love

Crime News

आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत

आजमगढ़ बंधक कांड: चार हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर, 3 बच्चे सुरक्षित Azamgarh : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कई घंटे तक चले बंधक संकट का अंत पुलिस की कार्रवाई के साथ हुआ। पत्नी, दो पुजारियों और अपने बेटे की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। करीब आठ घंटे […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More