‘पिया बाबरी’, और ‘रिश्ता’ कहानियों का वाचन कर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर बढ़ाया महराजगंज का मान

Untitled 6 copy 22
  • डॉ धनंजय मणि त्रिपाठी की कहानियों से सजा कल्पकथा मंजूषा मंच
  • कहानियां सामाजिक संरचना का दर्पण होती हैं – कल्पकथा परिवार

महराजगंज। राधा गोपीनाथ महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कल्प कथा मंजूषा मंच कुशीनगर के विद्वान कथाकार एवं ज्योतिषाचार्य डॉ धनंजय मणि त्रिपाठी की देशज शैली और सामाजिक ताने-बाने में से बुनी कहानियों से सजा रहा।

अहमदाबाद की प्रबुद्ध साहित्यकार डॉ नलिनी शर्मा कृष्ण के विद्वत मंच संचालन के कार्यक्रम में डॉ त्रिपाठी ने ‘पिया बाबरी’, और ‘रिश्ता’ कहानियों का वाचन करते हुए झूठे अहंकार और वृद्ध जनों के प्रति परिवार और समाज की असंवेदनशीलता का सजीव शाब्दिक चित्रण में अनेकों प्रश्न उठाए। समालोचक के रूप में जुड़े अहमदाबाद के कथा मर्मज्ञ चंद्र प्रकाश गुप्त चन्द्र बुंदेला ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष प्रकट करते हुए समालोचना के द्वारा कहानियों के विस्तार और सामाजिक संरचना के बिंदुओं का विश्लेषण करते हुए सकारात्मक बिंदुओं से समाज को जोड़ने पर बल दिया।

वहीं नैरोबी केन्या पूर्वी अफ्रीका से जुड़ीं बहुमुखी प्रतिभा संपन्न साहित्य सुधि कल्पना पारीक  ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा त्रिपाठी  की कहानियां जितने प्रश्न उठा रही है उससे कहीं अधिक परिवार के सदस्यों को क्या करना चाहिए कि शिक्षा देती हैं। कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में डॉ त्रिपाठी को कल्पकथा संस्थापक दीदी  राधा  शर्मा ने कल्प कथा मंजूषा पत्रम से सम्मानित करते हुए कहा कि कहानियां सामाजिक संरचना का दर्पण होती है इसलिए उद्देश्यपूर्ण, सार्थक, कहानियों के द्वारा सामाजिक संतुलन को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव वर्ष में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम को गायन के पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट किया गया।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More