आजम खां के साथ किस्मत का खेल, एक नए मामले में फिर हुई जेल

रामपुर। अदालत ने दो पैन कार्ड मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दोषी करार देते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है। फैसला सुनाए जाने के दौरान BJP विधायक आकाश सक्सेना भी कोर्ट में मौजूद रहे। इसी मामले में उनकी ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की गई थी।

ये भी पढ़ें

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

क्या था मामला : BJP विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम दो-दो पैन कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जो बाद में अदालत में विचाराधीन रहा।

ये भी पढ़ें

बुलंदशहर जेल में महिला जेल अधीक्षक का आतंक!

कोर्ट का फैसला : गवाहों और सबूतों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी पाया और सात-सात साल की सजा सुनाई। फैसले के बाद कोर्ट के बाहर सपा और BJP के समर्थकों की भीड़ देखी गई। बता दें कि आजम खान के खिलाफ कुल 104 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से सात में उन्हें सजा हो चुकी है और पाँच मामलों में वे बरी हो चुके हैं।

Foods homeslider Lifestyle

खिला-खिला पोहा: 10 मिनट में तैयार हेल्दी नाश्ता

सुबह का नाश्ता अगर हल्का, स्वादिष्ट और पोषक हो तो दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। ऐसे में पोहा एक बेहतरीन विकल्प है। खासकर अगर पोहा खिला-खिला बने, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट पोहा बनाने की विधि। आवश्यक सामग्री 2 कप मोटा पोहा, 2 बारीक […]

Read More
Crime News homeslider

होली पर खून: नोएडा सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली से सटे Noida के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। रंगों के त्योहार के बीच गोलियों की आवाज से पूरी सोसाइटी दहल उठी। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में हुई इस वारदात में 39 वर्षीय साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस […]

Read More
homeslider National Politics

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने साधे सामाजिक समीकरण

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए Indian National Congress ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति अपनाते हुए आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समुदायों से प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। खास बात यह है कि घोषित छह नामों में […]

Read More