बुलंदशहर जेल में महिला जेल अधीक्षक का आतंक!

Untitled 23 copy 7
  • बंदियों के हेयर सैलून को मसाज पार्लर में किया तब्दील
  • मसाज के नाम पर बंदियों से हो रही अनाप शनाप वसूली
  • हाता, मशक्कत, गिनती कटवाने के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी
  • कैंटीन में हो रही बंदियों के राशन में की गई कटौती की खपत

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। न बाप बड़ा न भइया सबसे बड़ा रुपइया…यह कहावत मोटी रकम देकर मैनपुरी से बुलंदशहर महिला जेल अधीक्षक पर एकदम फिट बैठती है। अधीक्षक वसूली के लिए आए दिन नए नए हथकंडे अपना रहीं है। हेयर सैलून को मसाज पार्लर बनाकर बंदियों से अनाप शनाप वसूली कराई जा रही है। कैंटीन, मशक्कत, मुलाहिजा, हाता के साथ नई वसूली का यह मामला जेलकर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अटकलें यहां तक लगाई जा रही है कि महिला अधीक्षक मातहत अधिकारियों की हिस्सेदारी तक को गटक जा रही हैं। उधर विभाग के आला अफसर जांच कराने की बात कहकर मामले को टाल रही है।

ये भी पढ़ें

दागदार खाकी’ पहले भी चढ़ा पुलिस को इश्क का बुखार

मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुरी जेल में विवादों में रहने वाली महिला जेल अधीक्षक ने विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव से सेटिंग गेटिंग कर स्थानांतरण सत्र में अपना तबादला बुलंदशहर जेल पर करा लिया। सूत्रों का कहना है कि बुलंदशहर जेल में प्रभार संभालते ही नई महिला जेल अधीक्षक ने हाता, मशक्कत, कैंटीन, गिनती कटवाने और मुलाकात के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर हर मद में वसूली को बढ़ा दिया। पूर्व में गिनती कटवाने के लिया 4 से 5 हजार रुपए लिए जाते थे उसको बढ़ाकर 10 से 15 और 20 से 25 हजार तक कर दिया गया है। इसी प्रकार बंदियों के राशन में अनाप शनाप कटौती किए राशन की खपत कैंटीन में बेची जा रही खानपान की वस्तुओं में की जा रही है। कैंटीन ने बाहर से तीन से चार गुना अधिक दामों में छोला भटूरा, सब्जी पूड़ी, खस्ता, समोसा इत्यादि बेचकर जमकर कमाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

बीवी ने नामर्द बना दिया… कुत्तों से बनाए संबंध

सूत्र बताते हैं कि यही नहीं अवैध वसूली के बंदियों के लिए बनाए गए हेयर सैलून को मसाज पार्लर में तब्दील कर दिया गया है। मसाज के लिए जेल के बाहर से एक व्यक्ति को बुलाया भी जाता है। बंदियों की मसाज करवाकर जमकर वसूली की जा रही है। बताया गया है कि मोटी रकम देकर मैनपुरी से बुलंदशहर जेल पहुंची महिला अधीक्षक मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों की हिस्सेदारी तक को हजम कर ले रही है। इससे मातहत अधिकारियों में खासा आक्रोश भी है। अधीक्षक के अनाप शनाप वसूली और घटिया भोजन परोसे जाने को लेकर बंदी भूख हड़ताल भी कर चुके है। इसके कुछ दिन बाद ही स्थित फिर से जस की तस हो गई है। जेल में अवैध वसूली और उत्पीड़न से बंदियों के साथ साथ बंदीरक्षक और अधिकारी भी काफी त्रस्त हैं।

जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठाते फोन

बुलंदशहर जेल में महिला जेल अधीक्षक की तानाशाही और जेल में व्याप्त अराजकता के संबंध में जब कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से बात करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनसे बात नहीं हो पाई। मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जेल से शिकायतें आने की बात तो स्वीकार की लेकिन शिकायतों के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

Spread the love

U P Gram Secretariat 
homeslider Uttar Pradesh

ग्राम सचिवालय में एक जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

CM योगी की मंशा के अनुरूप उपस्थिति का तैयार होगा रोस्टर, आय- जाति- निवास प्रमाणपत्र व खतौनी आदि के लिए होगा त्वरित निस्तारण राजस्व परिषद ने सभी जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश, बुधवार से लेखपालों की नियमित उपस्थिति होगी सुनिश्चित मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर ग्राम सचिवालय बनेंगे ‘वन स्टॉप सर्विस सेंटर’, ग्रामीणों को मिलेगी […]

Spread the love
Read More
MNRE
homeslider Uttar Pradesh

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाएगा नुक्कड़ नाटक ‘बधाई हो बधाई’, 200 जिलों में होगा मंचन

MNRE  स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को नवीकरणीय ऊर्जा के लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से देशभर में ‘बधाई हो बधाई’ नामक एक विशेष नुक्कड़ नाटक अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा […]

Spread the love
Read More
Aliganj Fire Incident 
homeslider Uttar Pradesh

मैं श्मशान की ठंडी राख, कुछ बोल रही हूं

   अरविंद कांत त्रिपाठी Aliganj Fire Incident  :  मैं श्मशान से 15 किशोरों के चिता की ठंडी हुई “राख” बोल रही हूं – अभी तो वह नवनिहाल राष्ट्र की संरचना में सहयोग करने का ताना बाना बुन रहे थे लेकिन भ्रष्ट तंत्र और उसके सहायक उपकरणों (निजी संस्थानों) के घर्षण से लगी आग ने उन्हें […]

Spread the love
Read More