- महिला से लूटी गई चेन व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। राजधानी में चेन लुटेरों का आतंक बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस एक घटना का खुलासा कर थोड़ी सी राहत की सांस लेती है कि बदमाश दोबारा कोई न कोई घटना को अंजाम देकर खुली चुनौती दे डाल भाग निकलते हैं।
गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 11 अक्टूबर 2025 इंदिरा नगर सेक्टर 23 में रहने वाले आयुष जैन की मां सरिता जैन के गले से बाइक सवार बदमाशों ने उस समय लूटपाट की थी जब वे आम्रपाली चौराहे पर किसी काम से जा रहीं थीं। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य व DCP पूर्वी शशांक सिंह की क्राइम की संयुक्त टीम ने सोमवार को खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इनके पास से लूटी गई सोने की चेन व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य की टीम और पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने सोमवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम रायबरेली जिले के खीरी थाना क्षेत्र स्थित बरहा गांव निवासी शिवम सिंह व बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित बरेठी निवासी पिंटू यादव बताया।
ये भी पढ़ें
DCP पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूछताछ में बताया कि इन्हीं दोनों ने बीते 11 अक्टूबर 2025 को इंदिरा नगर सेक्टर 23 निवासी आयुष जैन की मां सरिता जैन के गले से चेन आम्रपाली चौराहे के पास से छीनकर भाग निकले थे।
ये भी पढ़ें
दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!
उन्होंने बताया कि वादी आयुष जैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की गर्दन तक पहुंचने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थी। DCP पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि शिवम सिंह व पिंटू यादव इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। DCP पूर्वी का कहना है कि गिरफ्तार शिवम सिंह के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पिंटू यादव के खिलाफ जनपद बाराबंकी में एक चोरी का मुकदमा दर्ज है। DCP पूर्वी के मुताबिक इनके साथी और कौन-कौन हैं इसके बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
