CBI अधिकारी बन सेवानिवृत्त DGM को दो दिनों तक जालसाजों ने किया डिजिटल अरेस्ट

Untitled 17 copy 13
  • वीडियो कॉल पर कोर्ट की हियरिंग का झांसा दे 47 लाख ठगे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र के सिंगार नगर निवासी 80 वर्षीय सेवानिवृत्त DGM को साइबर जालसाजों ने दो दिनों तक घर में ही मनी लॉन्ड्रिंग का हवाला दे दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा इस दौरान बकायदे वीडियो कॉल द्वारा कोर्ट की हियरिंग भी की और 47 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। जिसकी जानकारी होने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आलमबाग के सिंगार में नगर में UPPCL DGM पद से रिटायर्ड ओमप्रकाश नारायण मिश्रा अपने परिवार संग रहते है। पीड़ित अधिकारी के अनुसार बीते 11 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप पर ऑडियो कॉल आई। कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उसने कहा आपके आधार नंबर से बैंक खाता खोला गया है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। कुछ ही देर में उनके वॉट्सऐप पर अरेस्ट वारंट की कॉपी भी भेज दी। वारंट की कॉपी देखते ही ओमप्रकाश घबरा गए। इस बीच कॉल करने वाले ने उन्हें वीडियो कॉल पर आने का दबाव बनाया। वीडियो कॉल पर वर्दी पहने ठग ने बोला केस मुंबई हाईकोर्ट में चलेगा।

ओमप्रकाश ने वीडियो कॉल रिसीव किया। वीडियो कॉल में पुलिस स्टेशन में वर्दी पहना युवक बैठा दिखा। उसने धमकी देते हुए कहा कि पूछताछ में सहयोग नहीं किया तो परिवार समेत जेल भेज देंगे। इसके बाद उन्हें एक कमरे में जाने का निर्देश दिया। डर की वजह से ओमप्रकाश उसकी बातों में आ गए और कमरे में चले गए। ओमप्रकाश ने बताया कि 11 नवंबर और 12 नवंबर तक ठगों ने उनसे पूछताछ की। फिर कॉल एक अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर की गई, जो जज की ड्रेस में कोर्ट रूम में बैठा दिखा। उसने कोर्ट हियरिंग की बात कहते हुए कहा असली आरोपी पकड़ने में मदद करो। उसने कहा मुझे पता है आप दोषी नहीं हैं, लेकिन असली आरोपी पकड़ने के लिए आपने अकाउंट के 47 लाख हमें ट्रांसफर करो। जांच के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा।

जाल में फंसे ओमप्रकाश ने उसके बताए गए बैंक खाते में 47 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। रुपए ट्रांसफर होते ही ठगों ने कॉल काट दी और नंबर बंद कर लिया। ओमप्रकाश ने बताया कि पैसे वापस न मिलने पर वह परेशान हो गए। उन्हें परेशान हालत में देखकर बेटे ने वजह पूछी, तो उसे पूरी घटना बताई। बेटे ने 1930 नंबर पर शिकायत की। इस पूरे मामले में मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि चूंकि जालसाजों ने 47 लाख रुपए ट्रांसफर कराए थे इसलिए मामला साइबर थाने के सुपुर्द किया गया है साइबर थाना द्वारा मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबरों के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love

Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More