भोजपुरी अस्मिता को लेकर आयोजित हो रहा संस्कृति पर्व

Untitled 14 copy 10

विशेष संवाददाता

देवरिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की प्रादेशिक इकाई के तत्वावधान में देवरिया जनपद में 13 एवं 14 दिसंबर को प्रांतीय अधिवेशन संस्कृति पर्व के रूप आयोजित करेगी। इसकी तैयारी बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष पं. गिरजेश मिश्र, मंटू की अध्यक्षता में शहर के ट्यूबवेल कॉलोनी तथा सिंधी मिल कालोनी में हुई। बैठक को सम्बोधित करतें हुये प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी नें कहा कि 30 साल बाद विश्व भोजपुरी सम्मेलन का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन, देवरिया में किया जा रहा है। जिसकी सफलता आप सभी सहित समस्त जनपद वासियों के ऊपर निर्भर है।

दो दिनों में पाँच सत्रों में यह सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें संगोष्ठि, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन तथा सम्मान समारोह शामिल है। अनिल मिश्र नें कहा कि विश्वभोजपुरी का यह कदम भोजपुरी भाषा को विश्व में पहचान दिलाएगी, रविप्रकाश मिश्र छोटे नें कहा कि भोजपुरी भाषा ही नहीं संस्कृति है, बृजभूषण गोंड नें कहा कि इस आयोजन से भोजपुरी भाषा को देश विदेश में उत्कृष्ट स्थान मिलेगा प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल नें अधिवेशन को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर विजय बहादुर गोड़, त्रिपुरेश मिश्र, भाजपा नेता संजय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि लार अमित सिंह बबलू, सपा नेता नित्यानंद त्रिपाठी, प्रदीप कुमार गोंड, राजीव शाह, विशाल गोंड, हरीश नरायण तिवारी, वीरेंद्र कुमार, सतीश पाण्डेय चंद्रप्रकाश दुबे, कौशल किशोर मिश्र, मारकंडे शाही आदि उपस्थित रहें ।

Spread the love

Entertainment

फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम धर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

Ayodhya: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री के इस आध्यात्मिक दौरे को लेकर चर्चा है। यामी गौतम अपनी फिल्मों के चयन और दमदार […]

Spread the love
Read More
Kangana Ranaut
Entertainment

कंगना की ‘क्वीन फॉरएवर’ की रिलीज पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘क्वीन फॉरएवर’ को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। फैंटम स्टूडियोज ने फिल्म को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन उसे इस स्तर पर राहत नहीं मिली। […]

Spread the love
Read More
7
Entertainment homeslider

वोट चोरी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी? इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस

Imran Khan : आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल […]

Spread the love
Read More