दिल्ली में हालिया कार धमाके की आंच के बाद सोनौली बॉर्डर पर चौकसी कड़ी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। दिल्ली में हुए हालिया धमाके के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इसी क्रम में नेपाल-भारत अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सीमा पर कस्टम, पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा आने-जाने वाले सभी वाहनों, यात्रियों और उनके सामान की सघन तथा विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

बॉर्डर क्षेत्र में अतिरिक्त चेकपॉइंट बनाए गए हैं, जहां मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक दोनों तरीकों से जांच की जा रही है। सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त भी बढ़ाई है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम पूरी तरह एहतियाती है, ताकि सीमा मार्ग से देश विरोधी तत्व भारत में प्रवेश न कर सकें। यात्रियों से अपील की गई है कि वे जांच प्रक्रिया में सहयोग करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, ताकि यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा। क्या […]

Read More
Crime News

दुस्साहस: मोहनलालगंज में मां-बेटे की हत्या

कपड़े से गला कसकर ली गई जान, लूट की आंशका सिसेंडी गांव में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में एक और दुस्साहसिक वारदात हुई। मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी में बदमाशों ने सोमवार की रात 50 वर्षीय रेशमा बानो व उनके 18 वर्षीय बेटे शादाब ( दृष्टिबाधित) की […]

Read More
Crime News

हाईटेक पुलिसिंग की निकली हवा, 24 घंटे में चार हत्याएं

राजेश्वरी व रामकरन के बाद अब मां-बेटे की हत्या ए अहमद सौदागर लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी की कुल्हाड़ी से काटकर पति राजेश रावत कर दी हत्या। यह मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन की उसी के 17 […]

Read More