अवैध निर्माणों पर MDDA की सख्त कार्रवाई, कई भवन सील

Untitled 7 copy 14

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में चल रहे कई अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सील कर दिया।

ये भी पढ़ें

नेताजी कहिन…

प्राधिकरण की टीम ने 13 नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध निर्माणों को सील किया। स्वरजीत सिंह द्वारा साईं मंदिर, विधौली रोड के निकट किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सील किया गया। सिकन्दर द्वारा विधौली रोड साईं मंदिर के पास किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। अली  और भू-स्वामी द्वारा कंडोली रोड, लिवेश लिविंग हॉस्टल के समीप किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। तसलीम द्वारा कंडोली अड्डा में किए जा रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन सील किया गया। विवेक नोडियाल द्वारा कंडोली मंदिर के निकट किए जा रहे अवैध निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। इन कार्यवाहियों में सहायक अभियंता निशान्त कुकरेती, अवर अभियंता मनवीर पंवार तथा सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

क्या नीतीश बाबू इस बार भी रिकार्ड गढ़ेंगे….!

इसके अतिरिक्त, प्राधिकरण की एक अन्य टीम ने सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्रवाई की, मयंक गुप्ता द्वारा पैसिफिक गोल्फ के निकट किए जा रहे बहुमंजिला अवैध निर्माण को सील किया गया। विक्रांत कुमार द्वारा हेलीपैड, सहस्त्रधारा रोड के पास किए गए बहुमंजिला अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई। नितिन मुदगल द्वारा सहस्त्रधारा रोड पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता विदिता कुमारी, उमेश कुमार और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Spread the love

New Delhi
homeslider Politics Uttarakhand

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने हिरासत पर उठाए सवाल

New Delhi: अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि अंकिता के माता-पिता को तड़के चार बजे उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे दिल्ली के इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे। राहुल […]

Spread the love
Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Spread the love
Read More
Himachal Uttar Pradesh Uttarakhand

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात […]

Spread the love
Read More