बाराबंकी: नगराम के बाद अब टिकैत नगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, पांच घायल

Untitled 27 copy 5
  • टिकैत नगर क्षेत्र सराय बरई गांव में हुई घटना
  • धमाके से दहला दो किलोमीटर तक का इलाका
  • विस्फोट इतना तीव्र था कि दो लोगों के चिथड़े हवा में उड़ गए
  • आईजी प्रवीण कुमार सहित अधिकारी मौके पर, जांच-पड़ताल में जुटे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गुडंबा के बेहटा और बुधवार को नगराम क्षेत्र स्थित छितौनी गांव निवासी इशरत अली के यहां पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाराबंकी जिले के टिकैत नगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में रहने वाले मोहम्मद खालिद की पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक के बाद एक कई विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि दो किलोमीटर तक इलाका दहल उठा। मकान फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई, जबकि आसपास के मकानों की दीवारें हिल गई। इस घटना में दो लोगों के चिथड़े हवा में उड़, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि फैक्ट्री मालिक सहित पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की खबर मिलते ही आईजी प्रवीण कुमार, डीएम बाराबंकी शशांक त्रिपाठी व एसपी बाराबंकी अर्पित विजवर्गीय सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अयोध्या जिले के इनायत नगर के रहने वाले 50 वर्षीय मोहम्मद खालिद की बाराबंकी जिले के टिकैत नगर क्षेत्र स्थित सराय बरई गांव में पटाखा फैक्ट्री चलाते हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह बुधवार को फैक्ट्री में कारीगर और मजदूरी काम कर रहे थे कि इसी दौरान बारूद के ढेर से निकली चिंगारी से आग लग गई।

देखते ही देखते फैक्ट्री से सिलसिलेवार धमाके शुरू हो गई। विस्फोट इतना तीव्र था कि चंद मिनटों में ही पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई और इसके चपेट में आकर दो लोगों के चिथड़े उड़ गए, जबकि फैक्ट्री मालिक मोहम्मद खालिद, उसके भाई वारिस, निर्मल, वसीम व सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। सराय बरई गांव में चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज से करीब दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव दहल गया कोई सिलेंडर फटने की आंशका से सहम गया। आतिशबाज मोहम्मद खालिद की फैक्ट्री छत सहित उड़ गई। धमाकों की आवाज के बाद पूरा गांव मानों खालिद के घर की ओर उमड़ पड़ा। आईजी प्रवीण कुमार के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं एसपी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ भी गहनता से छानबीन करने में जुट गई है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More
Crime News Rajasthan

राजस्थान: प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां, परिवार ने किया जीवित महिला का श्राद्ध

Rajasthan: राजस्थान के बारां जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां के कथित तौर पर प्रेमी के साथ चले जाने से नाराज परिजनों ने उससे सामाजिक रूप से नाता तोड़ने का फैसला किया। इसी के तहत परिवार ने शनिवार को जीवित महिला का प्रतीकात्मक श्राद्ध आयोजित किया। […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More