धमाकों से सहमा जोधपुर…भूंकप था या कुछ और…जानिए खबर में

Untitled 8 copy 13

जोधपुर। दिल्ली धमाकों से देश उबर भी नहीं पाया था कि जोधपुर का मंडोर और बनाड़ क्षेत्र मंगलवार देर रात तेज धमाकों से कांप उठा। हर कोई दहशत में आ गया और सहम गया । कई लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाकों की आवाजों के बीच लोगों ने भूकंप का अनुमान लगाया लेकिन धीरे-धीरे पता चला कि यह लड़ाकू विमान के नीचे उड़ान भरने और बैरियर तोड़ने पर होने वाला सोनिक बूम है। दरअसल विशेषज्ञों के अनुसार, पायलट को रिहायशी इलाकों पर साउंड बेरियर ब्रेक करने की इजाजत नहीं है। पश्चिमी सीमा पर इन दिनों ऑपरेशन त्रिशूल युद्धाभ्यास चल रहा है। इसमें वायु सेना के लड़ाकू जहाज भी जोधपुर से उड़ान भर रहे हैं।

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिसमें लोगों को तेज धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। मंडोर थानाधिकारी किशनलाल विश्नोई ने बताया कि धमाके की आवाज पर हमारी टीमों ने देर रात तक पूरी पड़ताल की। पता लगाया कि कहीं धमाके के बाद कुछ अप्रत्यक्ष असर तो नहीं हुआ, लेकिन कुछ नुकसान नहीं मिला। संभवतया लड़ाकू विमान का सोनिक बूम हो सकता है। भारतीय वायुसेना की ओर से “X” पर मौजूद आधिकारिक हैंडल IDU से बताया गया कि यह आवाज फाइटर जेट की रूटीन उड़ान के दौरान उत्पन्न सोनिक बूम की थी।

युद्ध और अभ्यास के दौरान होता सोनिक बूम

विशेषज्ञों के अनुसार, जब कोई लड़ाकू विमान आवाज की गति 332 किमी प्रति सैकंड पार करता है। तो साउंड बेरियर ब्रेक हो जाता है। इससे तेज धमाके की आवाज होती है, जिसे सोनिक बूम कहते हैं। इस दौरान लड़ाकू विमान की स्पीड 1200 किमी प्रति घंटा होती हैं। युद्ध या युद्धाभ्यास के दौरान दुश्मन देश के विमान का पीछा करते हुए स्पीड बढ़ाते समय अक्सर साउंड बेरियर ब्रेक होता है। इससे ही सोनिक बूम की आवाज गूंजती है। अभी पश्चिमी सीमा पर ऑपरेशन त्रिशूल चल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, पायलट को रिहायशी इलाकों पर साउंड बेरियर ब्रेक करने की इजाजत नहीं है। पश्चिमी सीमा पर इन दिनों ऑपरेशन त्रिशूल युद्धाभ्यास चल रहा है। इसमें वायु सेना के लड़ाकू जहाज भी जोधपुर से उड़ान भर रहे हैं। मंगलवार रात संभवतया बाहरी इलाके पर यह हुआ है। जहां आबादी घनत्व कम है। यह तेज धमाके 100 किमी दूर तक सुने गए। इससे पहले मार्च 2019 में भी ऐसे धमाके सुने गए थे।

Spread the love

Ayodhya Ram Mandir CEO
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर का सीईओ बनने के लिए मची होड़

पूर्व IPS समेत 1000 से ज्यादा के आवेदन मिले, इनमें रिटायर्ड नौकरशाह और सैन्य अफसर भी Ayodhya Ram Mandir CEO : अयोध्या के राम मंदिर का पहला सीईओ बनने के लिए होड़ सी दिख रही है। तीन सदस्यीय समिति की ओर से आवेदन के लिए जारी ई-मेल आईडी पर मंगलवार देर रात तक एक हजार […]

Spread the love
Read More
homeslider International

अमेरिका ने सात घंटे बरसाये ईरान पर बम

बदले में तेहरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर अटैक Iran US Conflict : अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM के मुताबिक, करीब सात घंटे तक चले ऑपरेशन में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक संसाधनों और कोस्टल डिफेंस […]

Spread the love
Read More
homeslider National

और अब जज की कुर्सी पर भी काला जादू

कर्नाटक की घटना, 65 साल की महिला गिरफ्तार Chikkaballapur Court : जज की कुर्सी पर काला जादू, सुनने में बड़ा अटपटा लगता है, यकीन भी नहीं होता लेकिन कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में 65 साल की महिला मंजुला पर ऐसा ही आरोप है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि महिला एक लंबित पारिवारिक […]

Spread the love
Read More