सुहागरात भी नहीं मना पाया दुल्हा, घटी ऐसी घटना कि हो गई मौत, जानें क्या है मामला

  • निकाह के कुछ घंटो बाद ही हार्ट अटैक से हुई मौत

अमरोहा। बेहद दुखद वाकया हुआ अमरोहा में। निकाह के एक दिन ही बाद ही 42 साल के दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गयी। आज रविवार को दूल्हे का दावत-ए-वलीमा होना था, घटना के बाद से दुल्हन बदहवास है। अमरोहा के मोहल्ला नौगजा में परवेज आलम उर्फ गुड्डू (42) रहता था। परवेज की जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान है। माता-पिता की मौत के चलते परवेज की शादी में देर हो रही थी। कुछ समय पहले परवेज का निकाह बड़ा दरबार के रहने वाले मो. अहमद कादरी की बेटी सायमा कादरी (33) से तय हो गया। शनिवार शाम 6 बजे परवेज अपने घर से बारात लेकर मोहल्ला नल नई बस्ती के दुल्हन बैंक्वेट हॉल पहुंचा।

ये भी पढ़े

बीबी पनीर टिक्का बना न पायी,पति ने दिया तलाक

इसी बैंक्वेट हॉल में रविवार को परवेज और सायमा का वलीमा (रिसेप्शन) भी था। रस्मों के बीच सीने में दर्द उठा । इसी बीच काजी ने परवेज और सायमा का निकाह पढ़ा। दोनों ने कबूल है भी कहा। रात करीब एक बजे परवेज दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया। घर में निकाह के बाद की रस्में होने लगीं। रिश्तेदार और परिवारवाले काफी खुश थे। सभी हंसी-मजाक कर रहे थे।

ये भी पढ़े

अश्लीलता का स्टंट और बेहूदगी का रोमांचः कार में ही कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करती रही लड़की, वीडियो वायरल

सुबह करीब 4 बजे रस्मों के बीच परवेज को सीने में दर्द और घबराहट महसूस हुई। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। ये बात उसने परिजनों को बताई। इसी बीच वह जमीन पर गिर पड़ा। घर वाले अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये खबर सुनते ही दुल्हन बदहवास हो गई। परवेज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को परवेज को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

ये भी पढ़े

OH No: एक नाबालिग, 10 हैवान और सात महीनों तक गैंगरेप, पढ़कर फट जाएगा कलेजा

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More