राइबाकिना ने पेगुला को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

Untitled 3 copy 12

रियाद कजाखस्तान की एलेना राइबाकिना ने शानदार वापसी करते हुए जेसिका पेगुला को 4-6, 6-4, 6-3 से मात देकर शुक्रवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। अब फाइनल में राइबाकिना का सामना विश्व नंबर एक आर्यना साबालेंका या अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा से होगा। किंग सऊद यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एरिना में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में साबालेंका और अनिसिमोवा आमने-सामने होंगी। यह दोनों खिलाड़ियों के बीच सितंबर में हुए यूएस ओपन फाइनल का रीमैच होगा, जिसमें बेलारूस की साबालेंका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।

मैच की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी, लेकिन उसके बाद पेगुला ने अपनी लय पकड़ ली और 4-2 की बढ़त बना ली। राइबाकिना को वार्म-अप के दौरान हुई कंधे की चोट से जूझते देखा गया, जिससे उनकी सटीकता पर असर पड़ा। पेगुला ने पहला सेट राइबाकिना की 25वीं अनफोर्स्ड एरर (ग़लती) के चलते 6-4 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में राइबाकिना ने शानदार वापसी की और शुरुआती बढ़त हासिल की। पेगुला ने वापसी की कोशिश की, लेकिन राइबाकिना ने 10वें गेम में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सेट 6-4 से जीत लिया और मुकाबले को निर्णायक सेट तक खींच दिया। निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी, लेकिन आठवें गेम में पेगुला की फोरहैंड नेट में जाने से राइबाकिना को निर्णायक बढ़त मिली। इसके बाद उन्होंने शांत रहकर अगला गेम जीता और मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ राइबाकिना टूर्नामेंट में अब तक अपराजित बनी हुई हैं और अपने करियर का पहला सीज़न-एंडिंग खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

ODI World Cup 2026
Sports

ODI World Cup 2026 डायरेक्ट एंट्री के लिए वेस्टइंडीज को करनी होगी बड़ी वापसी

ODI World Cup 2026 :  क्रिकेट प्रेमियों के लिए आने वाला समय बेहद रोमांचक होने वाला है। ODI World Cup 2026 भले ही अगले साल खेला जाना हो, लेकिन इसकी तैयारी और टीमों के बीच मुकाबला अभी से शुरू हो चुका है। इस बार विश्व कप में सीधी एंट्री हासिल करने के लिए ICC ODI […]

Read More
IPL 2026
Sports

IPL में पंजाब किंग्स की हार से बढ़ा तनाव, प्रीति जिंटा ने अफवाहों पर जताई नाराजगी

IPL 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम ने सीजन की शुरुआत लगातार जीत के साथ की थी और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई थी। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार हार के बाद अब टीम का प्लेऑफ में पहुंचना […]

Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports

Vaibhav Suryavanshi : रोटी बनाते हुए युवा क्रिकेटर ने जीता फैंस का दिल

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनका एक बेहद मजेदार और दिलचस्प वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान […]

Read More