OH No: एक नाबालिग, 10 हैवान और सात महीनों तक गैंगरेप, पढ़कर फट जाएगा कलेजा

  • नाबालिग से 7 महीनें तक रेप फिर वायरल की फोटो….
  • आरोपी और उसके साथी गिरफ्तार
  • ब्लैकमैल कर बुलाता था आरोपी

नया लुक संवाददाता

सिद्धार्थनगर। ये कहानी सिद्धार्थनगर की एक नाबालिग लड़की की है। उसके साथ 7 महीने तक 10 लड़के बर्बरता करते रहे। वह सहती रही। लेकिन, एक दिन अगर विरोध नहीं किया तो बर्बाद हो जाएगी। आखिरकार उसने अपनी कहानी बहन को बताया और फिर बड़ी बहन उसे लेकर थाने पहुंच गयी। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया पर जैसे ही इस मामले में मुसलमान लड़के का नाम सामने आया पुलिस तेज हो गयी। आनन-फानन 9 को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित लड़की कहती है कि आरोपी मुझे ब्लैकमेल कर रहा था। वह मुझे फोन करता और कहता कि बात ही करोगी कि मिलने भी आओगी? मैं गई तो उसने एक टॉफी दी। उसे खाने के बाद मुझे कुछ समझ नहीं आया… उसने मेरे साथ गंदा काम किया, फोटो और वीडियो बना लिया। ये फोटो-वीडियो अपने दोस्तों को वायरल कर दिया।

ये भी पढ़े

लग्जरी जिंदगी बीता रही है आठ साल छोटे भतीजे से शादी करने वाली एक्ट्रेस…

मामला सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कपिलवस्तु थाने का है। इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ उसकी दो बेटियां और एक बेटा रहता है। बड़ी बेटी 19 साल और छोटी 17 साल की है। बेटा दोनों से छोटा है। पिता मुंबई में काम करते हैं। 17 साल की लड़की ने कक्षा सात तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था। वो घर का ही काम करती थी और घर का सामना लाने पास के ही चौराहे पर जाती थी। वहीं गांव का जुनैद मिला । वह कहती हैं कि फरवरी महीने की बात है। लड़की सामान खरीदकर साइकिल से वापस आ रही थी। रास्ते में जुनैद ने बाइक लगा दी। कहा कि तुम मुझे पसंद हो, अपना फोन नंबर दे दो। लड़की ने नहीं दिया और घर चली गई। कुछ दिन के बाद जुनैद को कहीं से लड़की का नंबर मिल गया। उसने फोन किया। लड़की से 2-3 मिनट बात हुई। फिर दोनों के बीच बातचीत का क्रम शुरू हो गया। एक दिन जुनैद ने कहा- सिर्फ फोन पर ही बातचीत करोगी या मिलोगी भी?’ लड़की ने कई बार मना किया। लेकिन, एक दिन वह मिलने के लिए तैयार हो गई।

उस दिन को लेकर लड़की कहती है जब मैं जुनैद से मिली तो उसने एक टॉफी दी। मैंने उसे खा लिया। इसके बाद मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। उसने मेरे साथ गंदा काम किया। उसने अपने फोन में मेरी बिना कपड़ों की फोटो और वीडियो बना लिया। उस वक्त मुझे कुछ भी याद नहीं था। जुनैद ने ये फोटो-वीडियो कभी मुझे नहीं भेजे। हमेशा अपने पास छिपाकर रखा। लड़की कहती है- जुनैद मुंबई में काम करता था। वह वापस मुंबई चला गया। उसने मेरा मोबाइल नंबर और वह फोटो-वीडियो अपने दोस्त रैयान को दे दिए। रैयान ने मुझे फोन किया।

ये भी पढ़े

अनोखा बदला, हंसते हंसते फूल जाएगा पेट, साली के साथ जीजा फरार, साले के संग उसकी बहन हुई फुर्र

दोस्ती करनी चाही, लेकिन हमने मना कर दिया। उसने वह फोटो-वीडियो भेजे। इसे देखते ही मेरा दिमाग खराब हो गया। उसने कहा कि अगर नहीं आओगी तो मैं इसे वायरल कर दूंगा। उसने मुझे गांव की ही एक बाग में बुलाया था। मैं वहां गई, रैयान ने मेरे साथ वहां गलत काम किया। इस एक बार के बाद रैयान की हिम्मत बढ़ गई। वह कभी भी फोन करता, उस बाग में बुला लेता और गंदा काम करता था। मैं नहीं मिलने की बात कहती तो फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। मुझे मजबूरी में जाना पड़ता था। वह जितनी देर चाहता, उतनी देर वहां रोककर रखता था।

पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया। इसके बाद छापेमारी करके 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीन नवंबर को लड़की ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित लड़की का यह मामले हिंदू-मुस्लिम होने के चलते तेजी से फैला। सदर विधायक श्याम धनी राही और डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी थाने पहुंच गए। पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More