उन्नाव: आगरा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर स्लीपर बस पलटी, बीस यात्री गंभीर रूप घायल

  • साठ सवारी लादकर दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही थी बस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। उन्नाव जिले के आगरा एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को तेज़ रफ़्तार सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 60 यात्री सवार थे। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे में सुरक्षित बची सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना करा दिया गया है। अन्य का उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक, बस आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। हादसा कल आधी रात करीब दो बजे के आसपास हुआ। इस दौरान बस हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 60 सवारियां मौजूद थीं। हादसे में 20 सवारियां घायल हुईं हैं। सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम पहुंच गई।

ये भी पढ़े

ननद नहीं थी पसंद, भाभी ने उठाया ऐसा कदम… परिवार में हड़कम्प

घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। उन्होंने बताया कि बस दिल्ली से बनारस के लिए जा रही थी। बस में बनारस, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर समेत कई जिलों की सवारियां मौजूद थीं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस व यूपीडा की टीम से ओर से इलाज के बाद सवारियों को गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। पुलिस की ओर से यात्रियों की हरसंभव मदद की जा रही है।

Crime News

भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी वीजा और नकली एयरपोर्ट स्टैम्प के नागरिक गिरफ्तार

आव्रजन कार्यालय की सतर्कता से पकड़ा गया युवक, ई-वीजा में गड़बड़ी और फर्जी डिपार्चर स्टैम्प से खुली पूरी पोल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज! भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली पर आव्रजन अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों के साथ यात्रा कर रहे एक भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ई-वीजा और दिल्ली एयरपोर्ट के […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कफ सिरप मामला: पांच राज्यों तक बढ़ा जांच का दायरा

ईडी ने FSDA से मांगा कार्रवाई का ब्योरा; 118 पर FIR! लखनऊ में नशीले कफ सिरप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। ईडी यूपी के साथ मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड तक फैले इस सिंडीकेट की जांच करेगा। इसके लिए ईडी ने खाद्य सुरक्षा एवं […]

Read More
Crime News

हल्द्वानी में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

हल्‍द्वानी। हल्दूचौड़ मुख्य बाजार से जुड़ी एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका और उनकी पत्नी कमला दुमका ने अपने ही घर के प्रथम तल में बने कमरों में आत्महत्या कर ली। स्वजन ने सुबह देखा तो दोनों अलग अलग कमरे में पंखे में लटके […]

Read More