तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की प्रभारी DGP

  • अनुराग गुप्ता का  VRS स्वीकार
  • विशेष शाखा में ADG हैं मिश्रा

नया लुक ब्यूरो

रांची। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अनुराग गुप्ता के ऐच्छिक सेवानिवृति के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को बनाया गया है।

ये भी पढ़े

झारखंड: राज्य स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर DC ने की बैठक

इस संबंध में भी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। तदाशा मिश्रा गृह कारा एवं आपदा विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी। शुक्रवार को वो पदभार ग्रहण करेंगी। तदाशा मिश्रा झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। वह 1994 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। वह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी।

ये भी पढ़े

ललितपुर जेल में मोबाइल मिलने पर जेलर व डिप्टी जेलर निलंबित

तदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड पुलिस में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। वह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जिनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी और रेल एडीजी जैसे पद शामिल हैं।

homeslider Jharkhand Uttarakhand

विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने लिखी भाई की मर्डर की स्क्रिप्ट

करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए रची गई साजिश रंजन कुमार सिंह उत्तराखंड की राजधानी में हुए चर्चित शूटआउट ने देहरादून के साथ झारखंड को भी हिला दिया है। देहरादून शहर के व्यस्त इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकलते समय बदमाशों ने विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand Uttarakhand

देहरादून में मारा गया झारखंड का गैंगस्टर विक्रम शर्मा

फिर खुलीं झारखंड के अंडरवर्ल्ड की पुरानी फाइलें रंजन कुमार सिंह रांची। उत्तराखंड की शांत वादियों में हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना ने झारखंड के अपराध जगत को झकझोर दिया है। देहरादून में मारे गए व्यक्ति की पहचान जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। एक दशक पहले अंडरवर्ल्ड में सक्रिय […]

Read More
homeslider Jharkhand

UPSC ने DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को बताया अवैध

झारखंड में DGP को लेकर फिर फंसेगा पेंच, शॉक ट्रीटमेंट की नीति CM को पड़ सकती है भारी नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड में पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति का मामला एक बार फिर कानूनी और प्रशासनिक विवादों के घेरे में आ गया है। हाल ही में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा तदाशा मिश्रा को राज्य की […]

Read More