झारखंड: राज्य स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर DC ने की बैठक

Untitled 27 copy 1

नया लुक ब्यूरो

रांची।  झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 15 एवं 16 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक रांची के डीसी मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़ी एजेंसियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की प्रत्येक गतिविधि की तैयारी समय से और समन्वयपूर्वक पूरी की जाए, ताकि आगंतुकों एवं आमजन के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में पंडाल, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार एवं आपदा प्रबंधन जैसे सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यवस्था उच्च गुणवत्ता की हो और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाए। सभी अधिकारियों से कहा कि यह अवसर झारखंड की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करने का है। कार्यक्रम के हर पहलू में झारखंडी पहचान और संस्कृति की झलक अवश्य दिखाई दे। साथ यह भी कहा कि स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित रहेंगे, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा तैयारियों की नियमित समीक्षा करते रहें।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

बैठक में आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, उपविकास आयुक्त, रांची सौरभ कुमार भुवानिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पीडी आइटीडीए संजय भगत, एडीएम (SOR)  मोनी कुमारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  उर्वशी पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय सहित कला संस्कृति विभाग के प्रतिनिधि एवं आयोजन एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Spread the love

Abhijeet Deepke
Jharkhand National Politics

अभिजीत दीपके नहीं जाएंगे झारखंड

 छात्र आंदोलन से दूरी बनाने का किया ऐलान Abhijit Deepak, Jharkhand: छात्र आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। हालांकि, उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति अपना […]

Spread the love
Read More
Rahul Gandhi
Jharkhand National Politics

रांची प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का सरकार को संदेश

रांची प्रदर्शन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान Ranchi student protest: Rahul Gandhi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 17वें दिन सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची की सड़कों पर उतरे और विधानसभा घेराव की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों […]

Spread the love
Read More
Former JPSC Chairman arrested
Jharkhand

छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड में बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार

Former JPSC Chairman arrested : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच राज्य में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को सीआईडी ने गिरफ्तार किया […]

Spread the love
Read More