शादी का पहला शाट नायक अनिल कृष्णा और अनन्या पर

लखनऊ। रियल आर्ट आफ नेशनल इंटरटेनमेंट के बैनर पर बनने वाली फीचर फिल्म ‘लाल दाना’ कार्तिक पूर्णिमा के दिन बुधवार पांच नवम्बर को नौ बजे चन्द्रिकादेवी मंदिर में होगा। इस अवसर पर MLC  पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे। पूरी तरह लखनऊ और इस पास शूट होने वाली इस भोजपुरी फिल्म के बारे में निर्माता द्वय राजेश‌ श्रीवास्तव और राजीव प्रकाश ने बताया कि फिल्म के निर्देशन का दायित्व सत्येंद्र एन दुबे कर रहे है। कल मुहूर्त शाट चंद्रिका देवी मंदिर में नायक अनिल कृष्णा और सहनायिका अनन्या सिंह की शादी का होगा।

फिल्म की नायिका स्वर्ग जैसन घर हमार, पिया मिलन, एसपी देवी, अनाड़ी, हम हैं निरहुआ की दीवानी और काली दुल्हन जैसी फिल्में कर चुकी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत नायिका रूपा मिश्रा हैं। साथ ही गायिका अनन्या सिंह को सहनायिका के रूप में इण्ट्रोड्यूज किया जा रहा है।

नायक अनिल कृष्णा चिरय्या न बोले, बुलडोजर वाली सास, कलयुगी ब्रह्मचारी,तेरा मेरा साथ रहे, सौगंध भोले नाथ की, मोटली दुल्हनिया और बबुनी हमार जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं।

राहुल दुबे की कथा पटकथा पर बन रही ये एक रोचक थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में रहस्य रोमांच के साथ रोमांस का अद्भुत समावेश देखने को मिलेगा। फिल्म बाल विवाह, मनोचिकित्सा और तंत्र विद्या पर भी प्रहार करती है।

आज के वैज्ञानिक युग में रूढ़ वादी परंपराओं को भी इस फिल्म में बहुत सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया जायेगा। विजय पाण्डेय की सिनेमैटोग्राफी वाली फिल्म में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर नरेंद्र कनौजिया हैं। संगीत अनुज कुमार तिवारी का है।

प्रोडक्शन मैनेजर दुर्गेश चौहान के साथ प्रोडक्शन में देवेन्द्र मोदी, राजवीर रतन, रमेश यादव, मशहूर और अशोक प्रमुख जिम्मेदारियां सम्भाल रहे हैं। बनारस के उमाकांत राय और रायबरेली के गौरव कुमार के साथ स्थानीय कलाकारों में बीना वर्मा, सुनीता राय, मोनिका अग्रवाल, सीएसआर सिंह, बालकृष्ण शर्मा, मोनिका अग्रवाल, इशिता वार्ष्णेय, शालिनी चंद्रा, अनुपमा, मोनिका अग्रवाल, पंकज सक्सेना प्रमुख हैं।

Entertainment

शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म में ऋषभ शेट्टी और अर्जुन रामपाल की अदाकारी का जादू

भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक फिल्मों का आकर्षण हमेशा से रहा है, और अब एक और बड़ी फिल्म इस सूची में शामिल होने जा रही है। ऋषभ शेट्टी और अर्जुन रामपाल जल्द ही एक पैन इंडिया फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जो मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के […]

Read More
Entertainment homeslider

आयुर्वेद में रामबाण की तरह काम करता है कचनार, जानिए इसके फायदे

आयुर्वेद में कई बीमारियों का स्थाई इलाज है। बस एक बार आयुर्वेद के बैद्य या डॉक्टर आपकी बीमारीक की जड़ को पकड़ लें। आयुर्वेद में एक औषधि ऐसी है जो तमाम रोगों के लिए रामबाण साबित होती है। ये है कचनार का पेड़। कचनार का पेड़ भी है, जो अधिकतर कंडी क्षेत्र में ही पाया […]

Read More
Entertainment

उस्ताद भगत सिंह’ का दमदार प्रदर्शन, धुरंधर 2 के तूफान में भी पहले दिन करोड़ों की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दबदबा है, तो दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने भी शानदार एंट्री की है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बेहतरीन […]

Read More