कपिलवस्तु में तनाव, महाराजगंज और बरगदावा में जारी है कर्फ्यू

WhatsApp Image 2026 03 21 at 6.16.32 PM 1

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

कपिलवस्तु नेपाल। रामनवमी और ईद के उल्लास के बीच कपिलवस्तु के महाराजगंज और बरगदवा क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन कार्यालय ने आज दोपहर 2 बजे से अनिश्चितकालीन निषेधाज्ञा लागू कर दी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत आज सुबह उस समय हुई जब मंदिरों में रामनवमी के भजन और मस्जिदों में नमाज के दौरान माइक्रोफोन (लाउडस्पीकर) की आवाज को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। यह बहस जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस घटना में मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की भी खबरें हैं, जिससे स्थानीय युवाओं में आक्रोश फैल गया।

 

 

 

 

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कार्यवाहक प्रमुख जिलाधिकारी भावेश्वर घिमिरे ने बताया कि झड़प के दौरान पत्थरबाजी में 5 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी है। जिसमें पूरब में बरगड़ी पुल तक, पश्चिम में बहादुरगंज चौक तक, उत्तर में महाराजगंज बाजार तक और,दक्षिण में हरदौना क्षेत्र तक लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें

शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म में ऋषभ शेट्टी और अर्जुन रामपाल की अदाकारी का जादू

 

जिला प्रशासन का कहना है कि अगले आदेश तक इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा, रैली, जुलूस या सार्वजनिक जमावड़े पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि फिर से कोई अप्रिय घटना न हो।

Spread the love

New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More
National

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

 शाश्वत तिवारी Atlanta: अमेरिका के अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ का शानदार आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं और उसकी जीवंत भावना का अद्भुत जश्न मनाया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल […]

Spread the love
Read More
Delhi National Politics

ज्ञानेश कुमार पर CJP का आंदोलन ऐलान

New Delhi:  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की जा रही हैं, लेकिन अदालतों में चल रही […]

Spread the love
Read More