- BBD : पुलिस ने बचाई जान
- सोमवार को हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। बेरोज़गारी, घरेलू कलह, पढ़ाई का तनाव, प्रेम-प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर इंदिरा नहर में कूदने का सिलसिला थम नहीं रहा है। BBD क्षेत्र में के एक निजी कॉलेज की चौथे सेमेस्टर की छात्रा सोमवार को इंदिरा नहर छलांग लगा दी। छात्रा द्वारा नहर में कूदने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर BBD फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में डूब रही छात्रा को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया और आनन-फानन में उसे अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक छात्र की हालत ठीक होने पर परिजनों के साथ घर चली गई।
डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे
इंस्पेक्टर BBD राम सिंह ने बताया कि जान देने का प्रयास करने वाली लड़की B.Tech की छात्रा है और वह मूल रूप से जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह BBD क्षेत्र में एक हॉस्टल में रहकर B.Tech की पढ़ाई कर रही है। सुबह छात्रा के परिजनों ने फोन पर उसके गायब होने की सूचना दी थी।
पुलिस खोजबीन कर रही थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि एक छात्रा इंदिरा नहर में कूद गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूब रही छात्रा को सकुशल बाहर निकाल लिया छात्रा की हालत गम्भीर देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। इंस्पेक्टर के मुताबिक छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ है परिजन इलाज के बाद अपने साथ घर लेकर चले गए।
