प्रेमनगर में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या

देहरादून। प्रेमनगर के मोहनपुर में पुरानी रंजिश के चलते सरेराह एक व्यक्ति की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम डीके बताया जा रहा है। मृतक की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। अभी कुछ दिन पहले ही वो जेल से छुटकर आया था। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। आज प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित मोहनपुर पॉवर हाउस से आगे स्मिथनगर की ओर सड़क पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुंह के बल सड़क पर पड़े व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अरुण कुमार उर्फ डीके पुत्र तिलकराज निवासी पहाड़गंज, दिल्ली हाल निवासी स्मिथनगर, प्रेमनगर के रूप में हुई। मृतक मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला था, जो कई वर्षों से देहरादून में रह रहा था। उम्र 40 से 45 बीच के आसपास है। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ ही जरुरी साक्ष्य संकलित किए। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया गया कि डीके का किसी बात को लेकर एक अन्य व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। आपसी मारपीट में डीके बेहोश होकर सड़क पर गिर गया तथा दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस को जांच में पता चला कि डीके के विरुद्ध वर्ष 2022 में थाना प्रेमनगर में जान से मारने का प्रयास का मुकदमा दर्ज दर्ज था तथा दो माह पूर्व ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया।

Analysis homeslider Politics

पश्चिम बंगाल में BJP का छह माह में UCC, महिलाओं को तीन हजार महीना वाला मास्टरस्ट्रोक

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है, जिसमें भय बनाम भरोसे के मुद्दे को केंद्र में रखकर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े बदलाव का आह्वान किया गया है। पार्टी के इस घोषणा पत्र में सबसे प्रमुख और प्रभावशाली वादा सरकार बनने के […]

Read More
Analysis Delhi homeslider Politics

केंद्र की राजनीति में नीतीश, बिहार में BJP युग 

करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार का राज्यसभा की राह पकड़ना केवल एक राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि उस लंबे दौर का मोड़ है जिसने 2005 के बाद बिहार की राजनीति की दिशा तय की। जिस नेता ने करीब 21 वर्षों तक राज्य की सत्ता को प्रभावित किया, वही […]

Read More
homeslider International

ईरान से बातचीत के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, चीन-फ्रांस समेत कई देशों को लताड़ा

डोनाल्ड ट्रंप बोले ‘दुनिया की सुरक्षा का बोझ अकेले अमेरिका क्यों उठाए? नया लुक डेस्क वैश्विक कूटनीति के संवेदनशील दौर में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तीखे बयान से हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ईरान के साथ बातचीत जारी है, ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान और जर्मनी समेत कई देशों […]

Read More