चिनहट छोहरिया माता मंदिर: धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुओं ने किया नृत्य

Untitled 5 copy 2
  • इंस्पेक्टर चिनहट ने निभाई अहम भूमिका, सुरक्षा के घेरे में चल रही थी कलस यात्रा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट कस्बा स्थित छोहरिया माता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत लल्ला बाबा के तत्वावधान में सोमवार को पूजा-पाठ के बाद पूरे चिनहट इलाके में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बताया जा रहा है कि यात्रा में 551 महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ यात्रा के साथ चल रहे थे। बताया जा रहा है कि श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ छोहरिया माता मंदिर परिसर में होगा।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ होने से पहले छोहरिया माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ सोमवार कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। महंत लल्ला बाबा के अलावा भारी संख्या में भक्त कलस यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान छोहरिया माता के जयकारे गूंज रहे। कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु पीले लाल वस्त्र पहनकर एवं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं।

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

ऐसे निकाली जाती है कलस यात्रा

कलस यात्रा एक धार्मिक जुलूस है, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलतीं हैं। जैसे भागवत कथा या नवरात्रि की शुरुआत में निकाली जाती। हालांकि यह आस्था का मामला है कभी भी महिला भक्त कलस यात्रा लेकर निकलती या फिर साल में एक या दो कलश यात्रा निकाली जाती है, और देवी-देवताओं का आह्वान करने के साथ-साथ वातावरण की शुद्धि के लिए भी निकाली जाती है। इस यात्रा लोग अक्सर पीले वस्त्र पहनते हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कलश यात्रा को सुरक्षित समाप्त कराने के कड़े इंतजाम किए गए थे और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में भारी संख्या में पुलिस बल जुलूस के साथ-साथ चल रहा था।

ये भी पढ़े

दूध देते देते मालकिन को सेट कर ले गया दूधिया, कर गया ये बड़ा कारनामा

 

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More