भारत-नेपाल सीमा पर उब्जेकिस्तानी महिला गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। भारत नेपाल सीमा पर सोनौली पर बिना वीजा के डिपार्चर कराने आव्रजन कार्यालय पहुंची उज्बेकिस्तान की एक महिला को जांच के दौरान आव्रजन विभाग ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आव्रजन विभाग की तहरीर पर कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि शुक्रवार की शाम एक विदेशी महिला भारत से नेपाल जाने के दौरान सोनौली स्थित आव्रजन कार्यालय पहुंची और पासपोर्ट दिया। अन्य प्रपत्र की मांग पर उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। इस पर आव्रजन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके पासपोर्ट पर नाम उमीदा जुरेवा निवासी तासकेंट, उज्बेकिस्तान पाया गया। आव्रजन अधिकारियों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे सोनौली पुलिस को सौंप दिया है।

ये भी पढ़े

दूल्हे की मां को दूल्हन के पिता से हुआ प्यार…दोनों हुए फरार

इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आव्रजन अधिकारियों की तहरीर पर पकड़ी गई उब्जेकिस्तानी महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त महिला के पास वीजा नहीं है। एक अन्य समाचार के अनुसार अवैध पासपोर्ट के साथ पकड़ी गई उज्बेकिस्तानी महिला को सजा दस माह और दस दिन के साधारण कारावास और अर्थदंड से दंडित किया गया। अवैध पासपोर्ट वीजा के साथ नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश के दौरान पकड़े गए उज्बेकिस्तानी महिला को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सजा सुनाई है।

ये भी पढ़े

धर्म, जाति व राजनीति में उलझा चुनावी सर्वे का सच

इस मामले में उज्बेकिस्तान के उरगेंज शहर निवासी दिलवर राखी मोवा पुत्री कुर्बान बेवाना को दस माह दस दिन के साधारण कारावास व पांच हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है। अर्थदंड न देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जानकारी के अनुसार 14 अगस्त-23 को आरोपी महिला अवैध पासपोर्ट वीजा के साथ नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने के दौरान पकड़ी गई थी। इस मामले में सोनौली कोतवाली में 14 विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ। 15 सितंबर को पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। तत्कालीन विवेचक एसआई गंगाराम यादव रहे। दोनों पक्षों की सुनवाई और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने सजा सुनाई।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More